23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की चौथी सूची, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Delhi Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Jan 2025, 9:56 PM IST

Delhi Congress Candidate List

Delhi Congress Candidate List

Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने इस सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की चौथी सूची में 4 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब तक चार सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। वहीं इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। तीसरी सूची में कांग्रेस ने एक प्रत्याशी का ऐलान किया था, कालकाजी सीट से अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार को कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है।

किसे कहां से दिया टिकट

कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें मुंडका से धर्मपाल लकड़ा, किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर(अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा, जनकपुरी से हरबनी कौर, विकासपुरी से एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुषमा यादव, पालम से मंगे राम, आरकेपुरम से विशेष टोकस, ओखला से अरीबा खान, विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगत सिंह, घोंडा से भीष्म शर्मा और गोकलपुर (एससी) से  ईश्वर बागड़ी को प्रत्याशी बनाया है। 

पिछले दो चुनावों में कांग्रेस का नहीं खुला था खाता

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2015 और 2020 में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। दोनों ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली थी। वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को 3 सीटें मिली थी। भले ही कांग्रेस को पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली हो, लेकिन इस बार कांग्रेस अपने दिग्गजों को टिकट दे रही है। कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। कालकाजी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को उम्मदीवार घोषित किया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव 2025: प्रवेश वर्मा ने RSS को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- BJP ने अब तक के इतिहास में आरएसएस के बिना…

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। इन सभी सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, नामांकन की जांच की तिथि 18 जनवरी है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी वोट को लेकर राजनीति गरमा गई है, देखें वीडियो...