राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: दिल्ली में केजरीवाल की राह पर निकली कांग्रेस, जनता से किया यह वादा

Delhi Congress: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अगर दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस आती है तो 400 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठे मुफ्त बिजली और पानी के वादे के विपरित कांग्रेस अपने वादे को निभाएगी। 

2 min read
Dec 04, 2024
Congress

Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। वहीं राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी। साथ ही पार्टियों द्वारा लोक लुभावन वादे भी किए जा रहे है। कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अगर दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस आती है तो 400 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठे मुफ्त बिजली और पानी के वादे के विपरित कांग्रेस अपने वादे को निभाएगी।

डिस्कॉम की लूट पर लगाएंगे लगाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि डिस्कॉम द्वारा बढ़े हुए बिजली बिलों के जरिए उपभोक्ताओं की लूट को भी कांग्रेस रोकेगी। 400 यूनिट बिलजी मुफ्त सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण कंपनियों को सख्त जांच और संतुलन निर्धारित की जाएगी। दिल्ली में फैली गंदगी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आप सरकार की निष्क्रियता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में जगह-जगह जमा कूड़े कचरे और रुके पानी से भरी कॉलोनी में दिखता है कि केजरीवाल के 11 साल से अधिक के कुशासन के बाद राजधानी की हालत बदहाल हो गई है। 

आप और कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में 2013 से आप की सरकार है, हालांकि उस समय आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था और 28 सीटें जीती थी। उस समय कांग्रेस के समर्थन से आप ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हालांकि यह समझौता ज्यादा दिन तक नहीं चला और 49 दिन में ही सरकार गिर गई। इसके बाद 2015 में फिर विधानसभा चुनाव हुए और इस चुनाव में आप ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। आप ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, कांग्रेस और आप की हरियाणा में गठबंधन की बात चल रही थी, लेकिन सीट बंटवारे सहमति नहीं बनने के कारण दोनों दलों में गठबंधन नहीं हुआ।

Published on:
04 Dec 2024 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर