राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव जीते तो प्यारी दीदी योजना में महिलाओं को देंगे 2500 रुपये महीना, कांग्रेस ने दी गारंटी

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान किया है।  इसमें दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने दिए जाने का ऐलान किया है।
2 min read
Jan 06, 2025
Delhi Congress Candidate List
Delhi Congress Candidate List

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान किया है।  इसमें दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने दिए जाने का ऐलान किया है। दिल्ली में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले AAP भी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का ऐलान कर चुकी है।

‘AAP के वादे पूरे नहीं हो सकते’

इस दौरान कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वादे पूरे नहीं हो सकते। हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। हम दिल्ली के लोगों से कहते है कि वो हम पर भरोसा करें, हमारा एक इतिहास है, हम जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करते है। उन्होंने आगे कहा कि आज जनता बदलाव चाहती है। वे एक ऐसी पार्टी को जिताना चाहती है जिसका राष्ट्रीय इतिहास हो, दिल्ली की जनता जानती है कि कांग्रेस बेहतर काम करेगी।

‘अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के सिंबल बन चुके हैं’

'प्यारी दीदी योजना' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरीके के हालात दिल्ली में बने है, उसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीना देना बहुत आवश्यक है। आज बेरोजगारी, उत्पीड़न और महंगाई की मार झेलती महिलाओं को सशक्त करना बहुत आवश्यक है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के सिंबल बन चुके है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि परिवार को सशक्त बनाने के लिए बेरोजगारी खत्म करेंगे, 2 करोड़ नौकरियां देंगे और उसी प्रकार से महंगाई की भी बात की थी, लेकिन वो उससे भागते नजर आ रहे हैं। 

‘हमारी पार्टी ने सभी वादे पूरी किए’

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं, जिससे लोगों का पार्टी पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया और कहीं ना कहीं इसकी वजह से कांग्रेस का लोगों पर भरोसा बढ़ रहा है। 

कांग्रेस ने अब तक 48 प्रत्याशियों का किया ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अब तक 48 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सीएम आतिशी के सामने अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिग्गजों के सामने अपने बड़े नेताओं को उतारा है। 

विधानसभा चुनाव 2020 में AAP ने जीती थी 62 सीटें

दिल्ली विधासनभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। आप पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2020 में 62 सीटें जीती थी और बीजेपी ने 8 सीटें जीती थी। इस चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थी। बीजेपी को महज 3 सीटें मिली। विधासनभा चुनाव 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बता दें कि बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। देखें वीडियो में...

Updated on:
06 Jan 2025 04:01 pm
Published on:
06 Jan 2025 03:38 pm