Delhi Election Results 2025: चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, कांग्रेस इस साल भी दिल्ली में खाता नहीं खोल पाएगी। दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी अपनी साख गंवाते नजर आ रहे हैं।
Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सत्ता वापसी होती नजर आ रही है। अगर वोट काउंटिंग का यही सिलसिला जारी रहा तो भगवा पार्टी दिल्ली में 27 सालों के बाद राजधानी में वापसी करेगी। AAP यहां अपोजीशन की पार्टी बनेगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, कांग्रेस इस साल भी दिल्ली में खाता नहीं खोल पाएगी। मतलब साफ है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पिछले 10 वर्षों पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता चला जा रहा है। बता दें कि 2014 के बाद से 63 विधान सभा चुनाव में से कांग्रेस ने 48 इलेक्शन में हार झेली है।
बात अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की करें तो 2014 के लोकसभा चुनावों में 44 और और 2019 के लोकसभा चुनावों 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस ने साल 2024 के लोकसभा चुनावों में 99 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद यह माना जा रहा था कि कांग्रेस अब वापसी करेगी। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित दिख रही कांग्रेस इसके बाद एक भी राज्य का चुनाव क्यों नहीं जीत पाई। कांग्रेस की रणनीति में कहां खामी है। पार्टी बार-बार कहां चूक रही है? कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बेतहर प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस इसके बाद हुए राज्यों के चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर पाई। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में चुनाव हुए। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में हार का स्वाद चखा इसके बाद महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में 16 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली चुनाव में चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार, कांग्रेस खाता भी खोलती नजर नहीं आ रही है।
दिल्ली चुनाव के परिणाम जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस धराशायी होती नजर आ रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियां की थी। लेकिन कांग्रेस इन रैलियों में एकत्र हुई भीड़ को वोट मे नहीं तब्दील कर पाई। दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी अपनी साख गंवाते नजर आ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की परफॉरमेंस खराब ही होती जा रही है। बता दें कि 2014 के बाद से 63 विधान सभा चुनाव में से कांग्रेस ने 48 इलेक्शन (दिल्ली चुनाव सहित) में हार झेली है।