राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव: 30 जनवरी को केजरीवाल के साथ रोड शो में शामिल होंगे अखिलेश यादव, AAP के लिए सपा के ये सांसद भी करेंगे प्रचार

Delhi Election 2025: समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है।
2 min read
Jan 28, 2025
Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav
Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली चुनाव में AAP प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव 30 जनवरी को रिठाला में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। यूपी की कैराना लोकसभा सीटे से सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। इसके अलावा सपा के कई अन्य सांसद भी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं।

इंडिया गठबंधन का हिस्सा है सपा

बता दें कि समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस (Congress) भी शामिल है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सपा ने आप पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 जनवरी को दिल्ली की रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो करेंगे। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने एक साथ लड़ा था चुनाव

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले लोकसभा चुनाव लड़ा था। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि इन दोनों के गठबंधन होने के बाद भी सभी सातों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

विधानसभा में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन के दो दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे है। दिल्ली चुनाव से पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में खबरें सामने आई थी आप और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनने के कारण दोनों दलों में गठबंधन नहीं हुआ। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे है। वहीं दिल्ली चुनाव में AAP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

दिल्ली में 5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। इस बार दिल्ली चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात, देखें वीडियो...

Updated on:
28 Jan 2025 03:09 pm
Published on:
28 Jan 2025 03:09 pm