Hindi News / National News / “मजबूरी का गठजोड़”: भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों पर सचिन पायलट का बड़ा बयान बोले- पंजाब में बदलाव तय
“मजबूरी का गठजोड़”: भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों पर सचिन पायलट का बड़ा बयान बोले- पंजाब में बदलाव तय
Akali Dal BJP Alliance: जब गठबंधन टूटा था, तब आरोपों की झड़ी लगी थी। अब वही दल फिर साथ दिखने को बेताब क्यों हैं? कांग्रेस का दावा है कि इसके पीछे जनता की नाराजगी का डर है।
Punjab election 2027 : पंजाब कांग्रेस में टिकट का फॉर्मूला तय: दावेदार कई, टिकट एक को, पायलट बोले- सिर्फ जिताऊ चेहरे उतरेंगे । फोटो पत्रिका
Punjab Election 2027: पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा हाथ मिलाने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने इसे मजबूरी का गठजोड़ करार दिया। उनका कहना है कि जनता दोनों दलों को पहले ही नकार चुकी है और अब बदलाव की लहर कांग्रेस के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी की रणनीति भी साफ कर दी।
Akali Dal BJP Alliance: भाजपा-अकाली दल के गठबंधन पर पायलट का सवाल
ANI से बातचीत में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा और अकाली दल पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने पूछा कि गठबंधन टूटते समय भाजपा ने अकाली दल के खिलाफ क्या-क्या नहीं कहा था। क्या वे सारी वजहें अब खत्म हो गई हैं?
पायलट के मुताबिक दोनों पार्टियां पंजाब में अपनी जमीन तलाश रही हैं। विधानसभा चुनाव रहा हो या लोकसभा, जनता दोनों को नकार चुकी है। अब मजबूरी में वे फिर एक-दूसरे की ओर देख रही हैं। उन्होंने इसे शुद्ध अवसरवाद बताया।