राष्ट्रीय

‘कल कनॉट प्लेस पर होने वाले CJP प्रोटेस्ट को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे’, हाई कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बयान

CJP Protest: दिल्ली हाईकोर्ट में सीजेपी के कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर सुनवाई हुई। पुलिस ने कहा हर संभव कार्रवाई करेंगे। वकील बोले प्रदर्शन रुकना चाहिए।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
IYC legal helpline number
दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल (फोटो-IANS)

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कल होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में आज एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि वो इस प्रदर्शन को काबू में रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी और उसके प्रमुख अभिजीत दीपके के आह्वान पर कल कनॉट प्लेस में प्रदर्शन का प्लान है।

पुलिस ने अदालत को आश्वासन दिया कि वो इस पूरी घटना को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेगी। दिल्ली पुलिस की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस बयान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया।

वकील की जोरदार दलील- प्रदर्शन रुकना चाहिए

इस दलील के दौरान सीनियर एडवोकेट सच्चिन पुरी ने अदालत में कहा- यह प्रदर्शन रुकना ही चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन को रोकने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अदालत में इस याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो माहौल गंभीर हो गया। याचिका में साफ कहा गया है कि कल कनॉट प्लेस में सीजेपी का यह प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।

अदालत का फैसला- दोपहर बाद फिर सुनवाई

इस मामले में सुबह भी सुनवाई हुई थी। उस दौरान, एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन सांब्रे ने मामले को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो जाए उसके बाद दोपहर 2:30 बजे फिर अदालत में आएं। तब इस पूरे मामले पर विचार किया जाएगा। फिलहाल हाईकोर्ट ने कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है, लेकिन पुलिस के आश्वासन को दर्ज करके मामले को गंभीरता से लिया है।

क्यों चर्चा में है यह प्रदर्शन?

अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली सीजेपी ने कनॉट प्लेस में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके खिलाफ याचिका दायर की गई क्योंकि आयोजकों के पिछले रिकॉर्ड और तरीकों को लेकर चिंता जताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क है और हाईकोर्ट में दिए गए बयान से साफ है कि कल की स्थिति को संभालने के लिए तैयारियां चल रही हैं। कनॉट प्लेस जैसे जगह पर अगर भीड़ जमा होती है तो ट्रैफिक, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए अदालत और पुलिस दोनों इस मुद्दे को लेकर सक्रिय दिख रहे हैं।

Updated on:
15 Oct 2026 04:05 pm
Published on:
15 Oct 2026 03:57 pm