15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने साधा निशाना, बोले- देश अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता

Janardan Singh Sigriwal on Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उनकी बयानबाजी को बेतुका बताते हुए प्रदर्शन से कारोबार को नुकसान होने की आशंका जताई।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 15, 2026

Janardan Singh Sigriwal on Rahul Gandhi

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल। फोटो-IANS

Janardan Singh Sigriwal on Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्तज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी को बेतुका बताते हुए कहा कि देश की जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

राहुल गांधी के बयान हंसी का पात्र बन गए: सिग्रीवाल

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के बयान अब हंसी का पात्र बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद बिना तुक और मतलब की बातें करना राहुल गांधी की आदत बन गई है।

सिग्रीवाल ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाए जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा सांसद ने इसे राहुल गांधी की सोच बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं है।

नवरात्र के दौरान प्रदर्शन पर भी उठाए सवाल

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने ऐसे समय में विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जब नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि विरोध प्रदर्शन के कारण कारोबारियों और व्यापार जगत को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मन में देश, देशवासियों, व्यापारियों और युवाओं के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी की प्राथमिकता मीडिया में बने रहना और अपने बयानों को चर्चा में बनाए रखना है।

मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी का आरोप

सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चाहते हैं कि मीडिया में उनके बयान लगातार छपते रहें और चीजें उनकी इच्छा के मुताबिक हों। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब इस तरह की बयानबाजी पर ध्यान नहीं दे रही है।

भाजपा सांसद के मुताबिक, जनता का ध्यान देश के विकास, आम लोगों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य पर है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों पर विरोध करने से देश को कोई लाभ नहीं होने वाला है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे संवैधानिक पद को लेकर विपक्ष के विरोध को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता राहुल गांधी की बयानबाजी को गंभीरता से नहीं लेगी और भविष्य में भी उनके बयानों का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग