राष्ट्रीय

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की अपील खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला माना सही

Rajpal Yadav Cheque bounce case : दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की कई चेक बाउंस मामलों में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है।
2 min read
राजपाल यादव
राजपाल यादव (सोर्स: IMDb)

Rajpal Yadav case: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। शुक्रवार को हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक-बाउंस केस में उन्हें सुनाई गई सजा को बरकरार रखा। साथ ही हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राजपाल यादव की अपील को भी खारिज कर दिया।

राजपाल की परेशानी कैसे बढ़ गई?

राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस काफी पुराना है। एक कंपनी ने उनके दिए चेक बाउंस होने की शिकायत की थी। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई तो राजपाल ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। लेकिन शुक्रवार को हुई सुनवाई में जज ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट का फैसला सही है।

राजपाल को इस फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा या फिर सजा काटनी पड़ेगी। इस मामले में राजपाल यादव का कहना था कि वे पैसे चुकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को पर्याप्त नहीं माना।

कई बार समय मांगने और सेटलमेंट की बात करने के बावजूद पूरा भुगतान नहीं हो पाया। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया और अपील खारिज कर दी।

राजपाल की बढ़ रही परेशानी

राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके बावजूद असल जिंदगी में आर्थिक परेशानियां उन्हें लगातार परेशान कर रही हैं।

पहले भी कई चेक बाउंस के मामले उनके सामने आए हैं। इस बार दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला उनके लिए बड़ा झटका है। हालांकि, कई लोग सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में पैसे के लेन-देन को लेकर सख्ती होनी चाहिए, ताकि छोटे-बड़े सभी कलाकार सावधानी बरतें।

राजपाल यादव चेक बाउंस केस

यह मामला 2010 में उनकी डायरेक्ट की पहली फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (मालिक माधव अग्रवाल) से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया। एग्रीमेंट में तय समय में मूलधन और ब्याज लौटाने की शर्त थी, चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप।

फिल्म 2012 में रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते उन पर केस दर्ज हुआ। कई चेक बाउंस के केस बने।

Updated on:
10 Jul 2026 03:36 pm
Published on:
10 Jul 2026 02:47 pm