राष्ट्रीय

दिल्ली शराब नीति घोटाला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 10 नवंबर तक फिर भेजा जेल

Delhi Liquor Policy Case : दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 10 नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2023, 3:32 PM IST
sanjay singh
sanjay singh

Delhi Liquor Policy Case : दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। संजय सिंह को शुक्रवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 10 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया। वहीं कोर्ट में सुनवाई से पहले संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले इस मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।


संजय सिंह बोले, सत्ता के खिलाफ संघर्ष की लड़ाई जारी रहेगी

आज कोर्ट सुनवाई के लिए पेश होने के दौरान पत्रकारों ने संजय सिंह से कुछ पूछा तो उन्होंने कहा कि सत्ता के खिलाफ संघर्ष की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, आप आदमी पार्टी ने नेता का दावा है कि उन्हें बीजेपी की साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया था।

Updated on:
27 Oct 2023, 3:32 PM IST
Published on: