30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली-छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे चलाएगी 283 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के महापर्व के समय घर जाने वाले लोगों की भीड़ को ध्यान में हुए खास तैयारी की है। रेल यात्रियों की सुविधा और ज्यादा लोगों को मैनेज करने के लिए कुल 283 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Oct 2023, 8:40 PM IST

indian_railway76.jpg

Indian Railway

Diwali Chhath Puja 2023 Special Train: भारत में त्योहारी सीजन आ चुका है। हर कोई अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए बेताब है। लेकिन भारी भीड़ होने के कारण कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है। भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए रेलवे 283 स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की कुल 4,480 ट्रिप शेड्यूल की गई हैं। इन स्पेशल ट्रेनों को देशभर के बड़े स्टेशनों से कनेक्ट किया गया है।


283 विशेष रेल सेवाओं की 4480 फेरे संचालित करेगा रेलवे


रेल मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि देशभर में रेलवे रूट्स पर बड़े स्टेशनों को जोड़ने के इरादे से इन स्पेशल ट्रेन की प्लानिंग की गई है। त्योहारी मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए इस वर्ष छठ पूजा तक 283 विशेष रेल सेवाओं की 4480 फेरे संचालित करेगा।

देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन

भारतीय रेलवे ने अनुसार, दिल्ली-पटना, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरी, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यसवंतपुर, पुरी-पटना, ओखा-नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरू, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल आदि प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।


यहां देखें रूट और टाइमिंग की पूरी लिस्ट

ट्रेन संख्या 03255 : पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 23 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 10:20 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03256 : आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 24 नवंबर से 11 दिसंबर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रात 11:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी, शाम 5 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02391 : पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 25 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 10:20 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02392 : आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 11:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी, शाम 5:20 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में मचा हाहाकार: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ हुए स्वाहा

ट्रेन संख्या 03635: गया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे गया से रवाना होगी, शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03636 : आनंद विहार टर्मिनल-गया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 7:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान कर 8 बजे गया पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- महिला पर गिर गई गर्म कॉफी, अब रेस्टोरेंट चुकाएगा 24 करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला

ट्रेन संख्या 05557 : जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 05 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05558 : आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन, 22 नवंबर से 06 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Kupwara Encounter : सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया