30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ हुए स्वाहा

Stock Market Crash: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की बिकवाली और बाजार के गुरुवार को सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंकों को गिरावट आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Oct 2023, 4:25 PM IST

Stock Market Crash

Stock Market Crash

Share Market Closing 26 Oct : भारतीय बाजार लगातार 6 दिनों से गिरावट का सामना कर रहा है। इस गिरावट के कारण निवेशकों की लाखों-करोड़ रुपए की संपत्ति डूब चुकी है। शेयर मार्केट के लिए आज का दिन काफी बुरा साबित हो रहा है। गुरुवार को कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन और अक्टूबर के मंथली एक्सपाइरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी आई है। निवेशकों की बिकवाली और बाजार के गुरुवार को सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंकों को गिरावट आई है। एनएसई का मिड कैप इंडेक्स 900 अंक नीचे फिसला है। बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों की गिरावट के साथ 63,148 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265 अंकों की गिरावट के साथ 18,857 अंकों पर बंद हुआ है।


इन सेक्टर में भारी गिरावट


बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके चलते निफ्टी बैंक 552 अंकों या 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 42,280 अंकों पर बंद हुआ है। इसके साथ ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएसीजी, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एँड गैस सेक्टर के स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मिड कैप इंडेक्स 1.16 फीसदी या 448 अंकों की गिरावट के साथ 38,116 अंकों पर क्लोज हुआ है।

लाल निशान पर ही खुला था बाजार

लगातार गिरवाट के वजह से बाजार में कमजोरी का महौल बना हुआ है। बाजार में आज सुबह ओपनिंग के समय से ही गिरावट देखी गई। बीएसई पर सेंसेक्स 336 अंकों से टूट कर 63,675 पर खुला। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 95 अंकों के गिरावट के साथ 19,002 पर ओपन हुआ।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

6 दिनों में निवेशकों के डूबे 22 लाख करोड़ रुपए

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। बीते 6 दिनों में बीएसई का मार्केट कैप में 22 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बड़ी गिरावट वाले शेयरों में एमएंडएम 3 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.8 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.8 फीसदी, नेस्ले 2.4 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.4 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.1 फीसदी नीचे हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने किया 42 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए रूट और टाइमिंग