
Delhi To Bihar Chhath Puja Special Trains
Diwali-Chhath Puja Special Train List: अगले महीने नवंबर में दिवाली और छठ पूजा सहित कई त्योहार आ रहे है। ऐसे में त्योहारों पर ट्रेनों में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। छठ पूजा पर बिहार की तरफ जाने वाले ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा समारोह से पहले दिल्ली को बिहार से जोड़ने वाली 42 विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रियों की संभावित वृद्धि को समायोजित करने के लिए ये विशेष रेलवे सेवाएं शुरू की गई हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेनों के शेड्यूल के बारे में।
छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे (एनआर) ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए रेलवे ने छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के अलग अलग जिलों के लिए तैयार की गई हैं। आनंद विहार टर्मिनल से चलकर छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें पटना जंक्शन, गया और जयनगर जैसे विभिन्न स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी।
यहां देखें रूट और टाइमिंग की पूरी लिस्ट
पटना जंक्शन के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
(इन ट्रेनों का ठहराव दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा)
ट्रेन संख्या 03255 : पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 23 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 10:20 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03256 : आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 24 नवंबर से 11 दिसंबर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रात 11:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी, शाम 5 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Explainer: चुनाव में नामांकन दाखिल करने की क्या है योग्यता, एक उम्मीदवार कितनी बार कर सकता नॉमिनेशन?
पटना जंक्शन के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
(इन ट्रेनों का ठहराव दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा)
ट्रेन संख्या 02391 : पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 25 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 10:20 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02392 : आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 11:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी, शाम 5:20 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- चेन्नई में राजभवन के बाहर फेंका पेट्रोल बम, राज्यपाल के खिलाफ लगाए नारे, जानिए पूरा मामला
गया जंक्शन के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
(इन ट्रेनों का ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा)
ट्रेन संख्या 03635: गया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे गया से रवाना होगी, शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03636 : आनंद विहार टर्मिनल-गया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 7:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान कर 8 बजे गया पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays: नवंबर में छुट्टी की भरमार, सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
जयनगर के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
(इन ट्रेनों का रूट पर मधुबनी, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव होगा)
ट्रेन संख्या 05557 : जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 05 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05558 : आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन, 22 नवंबर से 06 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- India-Canada Row: तनाव के बीच भारत सरकार ने कनाडा में फिर शुरू की वीजा सर्विस, 4 कैटेगरी में दी मंजूरी
Published on:
25 Oct 2023, 10:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.