30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई में राजभवन के बाहर फेंका पेट्रोल बम, राज्यपाल के खिलाफ लगाए नारे, जानिए पूरा मामला

Petrol Bomb At Tamil Nadu Governor House : तमिलनाडु के चेन्नई में राजभवन के बाहर 25 अक्टूबर पेट्रोल बम फेंका गया। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2023, 6:25 PM IST

Petrol Bomb

Petrol Bomb

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चेन्नई में राजभवन के मेन गेट पर एक पेट्रोल बम फेंका। इसके बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों के हाथ—पांव फूल गए। इस दौरान मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिस ने आरोपी शख्‍स को पकड़ लिया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुल‍िस ने बताया क‍ि पकड़े गए आरोपी का नाम करुक्का विनोद है। विनोद ने तमिलनाडु विधानसभा की ओर से महीनों पहले पारित एनईईटी विरोधी विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ नारे लगाए। वहीं इस घटना के बाद बीजेपी ने डीएमके सरकार पर सवाल उठाए हैं।

राजभवन पर शख्स ने पेट्रोल बम फेंका

पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। करुक्का विनोद नामक शख्स ने चेन्नई में राजभवन के मुख्य द्वार पर पेट्रोल से भरे दो कंटेनर फेंके। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सैदापेट कोर्ट के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों से पेट्रोल चुराया। इसके बाद विनोद राजभवन की ओर चल पड़ा। उसने दो बोतलों में पेट्रोल भरकर उनमें आग लगा दी और राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद में सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

आरोपी पहले भी कर चुका है ये कांड

राजभवन के बाहर पेट्रोल बम फेंकने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि विनोद ने इससे पहले तेनाम्पेट पुलिस स्टेशन, कामराजार अरंगम और भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर भी क्रूड बम फेंके थे।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका, गोपाल रेड्डी कांग्रेस में हुए शामिल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय