30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका, गोपाल रेड्डी कांग्रेस में हुए शामिल

Telangana Assembly Elections : तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा झटका लगा है। मुनुगोडे के पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2023, 5:22 PM IST

Komatireddy Rajagopal Reddy Resigns From BJP

Komatireddy Rajagopal Reddy Resigns From BJP

Komatireddy Rajagopal Reddy Resigns From BJP : तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। मुनुगोडे के पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने बुधवार को भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया है। राजगोपाल कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो गए है। पूर्व विधायक रेड्डी ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में प्रचलित सत्ता विरोधी भावना की ओर इशारा किया, जो लोगों के बीच बदलाव की तीव्र इच्छा का संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर के पारिवारिक शासन से मुक्त होने की इच्छा का भी उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि तेलंगाना की भ्रष्ट बीआरएस सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।


रेड्डी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा के पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले पांच सप्ताह के भीतर उनका इरादा साकार हो जाएगा और उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले कहा था कि उनका मानना था कि भाजपा मौजूदा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेतृत्व के लिए एक व्यवहार्य विकल्प हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, राज्य में भाजपा का प्रभाव कम होता गया, जिससे उन्होंने जनता की भावनाओं को भांपते हुए जाना कि कांग्रेस अब राज्य के लिए पसंदीदा विकल्प है।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद में सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

इसलिए कांग्रेस में हुए शामिल

राजगोपाल रेड्डी ने ये कदम लोगों की राय के अनुरूप उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा नेतृत्व उनके इस राजनीतिक कदम को समझेगा। रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस में शामिल होने का उनका निर्णय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं है, बल्कि लोगों के सर्वोत्तम हितों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया, मैंने कभी कोई पद नहीं चाहा, मेरा ध्यान हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम करने पर रहा है। आपको बता दें कि राजगोपाल के मुनुगोडे उपचुनाव हारने के बाद से ऐसी खबरें आ रही थी कि वह कांग्रेस में वापस शामिल हो सकते है। आज उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देकर यह इसको सही साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड, कश्मीर-लद्दाख में दो नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट