30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड, कश्मीर-लद्दाख में दो नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Report : कश्मीर मौसम के स्वतंत्र पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा कि 27-28 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने के अनुमान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2023, 4:36 PM IST

rain_and_snowfall_09.jpg

Weather Alert : उत्तर भारत में आने वाले दिनों सर्दी तेज होने वाली है। मौसमस विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस महीने के अंत तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। कश्मीर मौसम के स्वतंत्र पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा कि 27-28 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने के अनुमान हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। उन्होंने इस महीन के अंत तक मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात के आसार
28 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के अनुमान हैं जबकि 29 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात होने के अनुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दो नवंबर तक किसी बड़ी वर्षा या हिमपात होने का कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि इस माह के अंत तक शुष्क स्थिति बने रहने के आसार हैं। इस दौरान, फसलों की कटाई और सुरक्षित भंडारण के लिए अनुकूल है।

जानिए श्रीनगर का मौसम
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 3.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -0.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 2.0 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 4.1 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर PM मोदी ने लिए 10 संकल्प, जानिए गरीबों के उत्थान से लेकर और क्या है शामिल?


तेलंगाना में वर्षा होने के आसार
तेलंगाना के कुछ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर रविवार से मंगलवार तक हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस हैदराबाद के पास पटानचेरु में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद में सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत, जानें कैबिनेट के अहम फैसले