30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Holidays: नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां, आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: इस साल का 11वां महीना यानीी नवंबर में त्यौहारों की भरमार है। दिवाली और छठ पूजा सहित कई त्यौहारों और रविवार को मिलाकर नवंबर में आधा महीना बैंक बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2023, 7:16 AM IST

Bank Holidays

Bank Holidays

Bank Holidays in Nov 2023: नवंबर माह में त्यौहारों की वजह से बैंकों में बंपर छुट्टियां है। अगर नवंबर में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि अगले महीने बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। नवंबर महीने में पड़ने जा रही बैंकों की छुट्टियों का सीधा असर आपके बैंकिंग से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है। अगले महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। ऐसे में बैंक के लिए घर से निकलने से पहले यहां बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए।


नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2023 में सप्ताहांत सहित 15 दिनों तक बैंकों में कामकाज नही होगा। नवंबर में देशभर में लोग कई त्योहार आ रहे है। अगले माह कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली, (बाली प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/ भ्रातृद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल त्योहार आएंगे।

जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर 2023 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर 2023 - रविवार
10 नवंबर 2023 - वंगाला महोत्सव (शिलांग)
11 नवंबर 2023 - दूसरा शनिवार
12 नवंबर 2023 - रविवार
13 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, गंगटोक, देहरादून, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर)
14 नवंबर 2023 - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु)
15 नवंबर 2023 - भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ शिमला)
19 नवंबर 2023 - रविवार
20 नवंबर 2023 - छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना, रांची)
23 नवंबर 2023 - सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल (देहरादून, शिलांग)
25 नवंबर 2023 - चौथा शनिवार
26 नवंबर 2023 - रविवार
27 नवंबर 2023 - गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बेलापुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीघर, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
30 नवंबर 2023 - कनकदास जयंती (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें- Explainer: चुनाव में नामांकन दाखिल करने की क्या है योग्यता, एक उम्मीदवार कितनी बार कर सकता नॉमिनेशन?


ऑनलाइन जारी रहेगी सर्विस

त्योहारी सीजन में भले ही बैंकों के ब्रांच बंद रहें। इस दौरान आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं। ये सेवा हमेशा की तरह ही जारी रहेगी। आप किसी भी प्रकार का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चेन्नई में राजभवन के बाहर फेंका पेट्रोल बम, राज्यपाल के खिलाफ लगाए नारे, जानिए पूरा मामला