राष्ट्रीय

दिल्ली में स्विस महिला की हत्या, हाथ-पैर बांधे, लाश को प्लास्टिक में लपेटकर फेंका

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्विट्जरलैंड की एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस को नगर निगम की ओर से संचालित एक स्कूल के पास महिला का शव मिला। इसके एक दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
switzerland woman murdered in delhi

switzerland woman murdered in delhi : देश की राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्विट्जरलैंड की एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस को नगर निगम की ओर से संचालित एक स्कूल के पास महिला का शव मिला। इसके एक दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गुरप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मरने वाली महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी। फिलहाल विदेशी महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


MCD स्कूल के पास फेंका शव

पुलिस ने इस हत्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुरप्रीत की महिला से मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। आरोपी ने एक पुरानी कार खरीदी और हत्या करने के बाद शव को उसी कार में डाल दिया। कार से दुर्गंध आने पर उसने शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ रुपए जब्त किए है।

चेन से हाथ-पैर बांधकर पुरानी कार में लगाया ठिकाने

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि 30 साल की इस महिला के पैर और हाथ किसी धातु की चेन से बंधे हुए थे। उसने बताया कि महिला का शव शुक्रवार सुबह स्कूल के पास पाया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने यह पता लगाया कि शव को एक कार में वहां लाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

Published on:
21 Oct 2023 03:31 pm
Also Read
View All