राष्ट्रीय

दिल्ली में अलर्ट पर जांच एजेंसियां, कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Bomb Threat: दिल्ली में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल को धमकी मिली है।
less than 1 minute read
Feature image
दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (AI Image)

दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम धमकी मिलने की खबर सामने आई है। झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल को धमकी भरे संदेश प्राप्त होने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं।

पुलिस ने किया स्कूल परिसरों का घेरा

धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को पूरी तरह से घेर लिया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (B.E.D) और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। जांच में कक्षाओं, पार्किंग एरिया और आसपास के सभी हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

पहले भी कई स्कूलों को मिली थी धमकी

इससे पहले दक्षिण दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम धमकी मिली थी। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई थी। उन स्कूलों में शामिल हैं:

  • लॉरेटो कान्वेंट स्कूल, दिल्ली केंट
  • केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
  • वेयकेटेश्वर स्कूल, रोहणी
  • केम्ब्रिज स्कूल, NFC
  • इंडियन स्कूल, सादिक नगर
  • CM श्री, रोहणी
  • DTA स्कूल, INA
  • बाल भारती स्कूल, रोहणी
  • वनस्थली स्कूल
  • न्यू राजेंद्र नगर

अन्य राज्यों में भी बढ़ी सुरक्षा चेतावनी

दिल्ली ही नहीं, अन्य राज्यों के स्कूलों को भी हाल ही में बम धमकी मिली है।

  • राजस्थान: जयपुर के मानसरोवर इलाके में मॉडर्न विद्यालय को बुधवार को धमकी भरा ईमेल मिला।
  • पंजाब: मोहाली के 16 निजी विद्यालयों को बम धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सभी स्कूल खाली कराए गए।
  • बिहार: पटना दीवानी अदालत को पिछले तीन दिनों में बम धमकी मिली, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और सभी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Updated on:
13 Feb 2026 10:53 am
Published on:
13 Feb 2026 10:28 am