राष्ट्रीय

दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दो की मौत, कई मजदूर अंदर फंसे

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज एक इमारत में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों मौत हो गई है और कुछ घायल हुए है। आग की घटना एक फुटवियर फैक्ट्री में हुई है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

2 min read
Delhi Narela Fire
Delhi Narela Fire

देश की राजधानी दिल्ली में आग लगाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लोगों की मौत की खबर आ रही है। बिल्डिंग में कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह आग फुटवियर फैक्ट्री में लगी है। बताया जाता है कि आग लगने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर दमकल विभाग के साथ प्रशासन के आला अधिकारी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए है।


नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई-ब्लाक में यह फैक्ट्री तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है। इस तीन मंजिला फैक्ट्री की दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुछ घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जाती है। अभी तक दो लोगों की हो चुकी है। पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नांगलोई में पीवीसी कचरे में भीषण आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 13 गाड़ियां


दिल्ली के नरेला में आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग फुटवियर फैक्ट्री में लगी है। भीषण आग में 2 की मौत हो चुकी है और कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही 10 दमकल की गाड़िया पहुंच गई है और इस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर 3 में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद


Published on:
01 Nov 2022 11:49 am
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा