29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के नांगलोई में पीवीसी कचरे में भीषण आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 13 गाड़ियां

Delhi Fire: दिल्ली के नागलोई इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। यह आग नागलोई के कमरुद्दीन नगर में रात करीब 11.50 बजे पीवीसी कचरे में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Aug 2022, 9:13 AM IST

Delhi Fire

Delhi Fire

Delhi Fire: देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है। अब दिल्ली के नागलोई इलाके में रात भीषण आग लगे गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राजधानी के नांगलोई के कमरुद्दीन नगर में पीवीसी कचरे में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आंग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों में अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अग्निशमन विभाग के अधिकारी अशोक जायसवाल ने कहा, रात करीब 11.50 बजे हमें सूचना मिली कि एक खुले पीवीसी अपशिष्ट क्षेत्र में आग लग गई है। इसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजी गई और घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाइवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक व सवारी गायब



दिल्ली के नागलोई इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। यह यह आग नागलोई के कमरुद्दीन नगर में रात करीब 11.50 बजे पीवीसी कचरे में लगी। देखते ही देखते आग ने एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग ने भी बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग


आपको बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके गोंडा के सरकारी स्कूल में आग लग गई थी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।