राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस पर 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ का हमला, चार नाइजीरियाई गिरफ्तार

अफ्रीकी देश के कई नागरिक नई दिल्ली में रहत हैं। इनमें खासतौर नाइजीरिन की संख्या अधिक है। भारत में अवैध रूप से रह रहे चार नाइजीरिन की तलाश में दिल्ली पुलिस नेब सराय के राजू पार्क इलाके में गई। तीन अफ्रीकी नागरिक पुलिस को अपनी गिरफ्त लिया। इस बीच सूचना मिलने पर करीब 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ ने दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया। ऐसा एक बार नहीं दो-बार हुआ।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 4:21 PM IST
nigerien.jpg
दिल्ली पुलिस पर 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ का हमला, चार नाइजीरियाई गिरफ्तार

दिल्ली में काफी मात्रा में अफ्रीकी देशों के नागरिक रहते हैं। कई बार ये नशे के कारोबार समेत कई अन्य गतिविधियों में लिप्त भी पाए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी शनिवार को अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच नाइजीरिन की तलाश में नेब सराय के राजू पार्क इलाके में गए थे। जहां करीब 100 अफ्रीकी नागरिकों की हिंसक भीड़ ने दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन अफ्रीकी नागरिक पुलिस के कब्जे से भाग गए। जब पुलिस दोबारा नेब सराय के राजू पार्क गई तो पुलिस टीम पर फिर से अफ्रीकी नागरिकों ने हमला कर दिया। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस बहादुरी से इसका सामना करते हुए पांच को पकड़ने में सफल रही।

वीजा अवधि खत्म होने का आरोप

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण चंदन चौधरी ने बताया कि, नारकोटिक्स सेल की एक टीम शनिवार को विदेशी नागरिकों के देश से बाहर रहने की कार्यवाही के लिए राजू पार्क गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे टीम ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा, जिनके वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी।

पुलिस हिरासत से भागा एक आरोपी पकड़ गया

चंदन चौधरी ने बताया कि, दिल्ली पुलिस टीम उन्हें पुलिस स्टेशन लाने की कोशिश कर रही थी, अचानक लगभग 100 अफ्रीकी नागरिक वहां एकत्र हो गए। और पुलिस टीम को काम करने में बाधा पहुंचाने लगे। इस बीच हिरासत में लिए गए दो अफ्रीकी नागरिक भागने में सफल रहे। बाद में, एक फिलिप (22 वर्ष) को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

पासपोर्ट जब्त किया गया

चंदन चौधरी ने आगे बताया कि, फिर से लगभग शाम 6.30 बजे, नारकोटिक्स स्क्वॉड और पुलिस स्टेशन नेब सराय की एक संयुक्त टीम विदेशी नागरिकों की तलाश में राजू पार्क पहुंची। और एक महिला केने चुक्वु डेविड विलियम्स सहित चार अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में आईपीसी की धारा 420/120बी रीड विद 14 फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।

दोबारा हिरासत से छुड़ाने की कोशिश

आरोपी नाइजीरियाई लोगों की पहचान इग्वे इमैनुएल चिमेजी, अजीगबे जॉन, क्वीन गॉडविन के रूप में की गई। लेकिन फिर करीब 150-200 अफ्रीकी नागरिक वहां जमा हो गए। वे हिरासत में लिए गए अफ्रीकी नागरिकों को भागने में मदद करने की भी कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस टीम उन्हें नेब सराय थाना लाने में सफल रही।

निर्वासन की कार्यवाही शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए निर्वासन की कार्यवाही की जा रही है।

डेविड विलियम्स पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, हिरासत में लिए गए चार नाइजीरियाई नागरिकों में से एक डेविड विलियम्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

Updated on:
8 Jan 2023, 4:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमिताभ की बुलेटप्रूफ सुरक्षा पर कांग्रेस का तंज, ‘नमो बॉलीवुड जीवन सुरक्षा योजना’ की मांग से मचा सियासी घमासान

दिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग: CTI ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, 1 महीने में 14,000 करोड़ के नुकसान का दावा

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी