राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने Swati Maliwal को लिया हिरासत में, यमुना से पानी लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं थी

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 2:53 PM IST
Swati Maliwal
Swati Maliwal

Swati Maliwal: आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, स्वाति मालीवाल यमुना से पानी लेकर अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं थी। इस दौरान मालीवाल के साथ पूर्वांचली महिलाएं भी साथ थी। हालांकि इससे पहले स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा था। स्वाति मालीवाल ने इस बार यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर यमुना नदी को नाले में तब्दील करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है। 

‘बदबू के कारण खड़ा होना मुश्किल हो गया’

आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने ही पार्टी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मैं हजारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यहां पर आई हूं और यहां कि स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हमारा यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। 

‘केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं’

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे साथ पूर्वांचली महिलाएं अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही है और उनसे क्या पूछना है कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहा गए? हम सब अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं और उन्हें चुनौती देने जा रहे हैं कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए हमने नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाएं और हो सके तो उसे पी भी लें।

‘अरविंद केजरीवाल आलीशान कारों में घूमते हैं’

हिरासत में लिए जाने से पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को नाले में बदल दिया है। यमुना में काला गंदा सड़ा हुआ पानी बह रहा है। नदी वेंटिलेटर पर है, जबकि अरविंद केजरीवाल अपने महल में हैं और आलीशान कारों में घूमते हैं। पूर्वांचल की हजारों महिलाएं उन्हें चुनौती देने आई हैं। उन्हें महिलाओं से इतना नहीं डरना चाहिए और बाहर आकर यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगानी चाहिए और उस पानी का एक घूंट पीना चाहिए। पूर्वांचल की महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें छठी मैया का श्राप लगेगा क्योंकि महिलाओं के पास छठ मनाने के लिए कोई और जगह नहीं है। दिल्ली पॉल्यूशन पर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार की खोली पोल, देखें वीडियो...