राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:00 PM IST
Delhi police arrests accused
दिल्ली पुलिस ने ठगी के आरोप में 4 लोगों को किया गिरफ्तार (Photo - Delhi Police/ANI)

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग के खिलाफ कामयाबी मिली है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। यह गैंग कथित तौर पर फर्जी 'बायनेन्स पीयर-टू-पीयर' (P2P) ट्रांज़ैक्शन और फिशिंग लिंक के ज़रिए ट्रेडर्स को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

व्यापारी से 5 लाख की ठगी, पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों ने एक फिशिंग लिंक का इस्तेमाल करके एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर के वॉलेट का अवैध तरीके से एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने उससे 4,985 USDT (करीब 5 लाख रूपए) की ठगी की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ट्रेडर से ठगी गई पूरी रकम उसे वापस दिला दी है।

कब हुआ था मामला दर्ज?

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 जून को बाइनेंस P2P के ज़रिए USDT बेचने की कोशिश करते समय उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने खरीदार बनकर उससे संपर्क किया और बाद में बातचीत को वॉट्सऐप पर ले गया। क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के बहाने आरोपी ने उसे एक फिशिंग लिंक भेजा और जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस पर क्लिक किया, उसके वॉलेट से 4,985 USDT की पूरी रकम निकाल ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड और वॉट्सऐप नंबरों का विश्लेषण किया। इससे राजस्थान के अलवर से चल रहे एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का पता चला, जिसे अतुल मीणा नाम का शख्स चला रहा था। अतुल को दिल्ली के धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया। आगे की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस जयपुर पहुंची, जहाँ गैंग के तीन सदस्यों जगमोहन मीणा, नरेंद्र कुमार मीणा और मनीष मीणा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने अलवर में आरोपियों के के ठिकाने पर छापा मारा, जहाँ से से 1.62 लाख रूपए नकद, 11 मोबाइल फोन, एक आईपैड, एक वाई-फाई राउटर और 5-6 सिम कार्ड भी बरामद किए। तीन अन्य आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

और लोगों को भी अपनी गैंग से जोड़ रहा था अतुल

पुलिस ने बताया कि अतुल ने अलवर के आसपास के गांवों से युवाओं को लालच देकर अपनी गैंग से जोड़ा जिससे वो क्रिप्टोकरेंसी व्यापारियों को निशाना बना सकें। उनके साथियों ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर किराए पर बाइनेंस अकाउंट्स उपलब्ध कराए, सिम कार्ड खरीदे और संभावित USDT विक्रेताओं की पहचान करने के लिए वॉट्सऐप अकाउंट्स बनाए। जब कोई व्यापारी उनके विज्ञापनों का जवाब देता था, तो उसका वॉट्सऐप नंबर अतुल के साथ शेयर किया जाता था, जो एक असली खरीदार बनकर व्यापारी के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का एक्सेस हासिल करने के लिए फिशिंग लिंक भेजता था। इसके बाद व्यापारी के साथ ठगी की जाती थी।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि लेनदेन रिकॉर्ड की जांच करने और ठगी में इस्तेमाल किए गए एक्सचेंज वॉलेट और अकाउंट्स की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आगे की जांच जारी है।

Updated on:
24 Nov 2026, 1:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?