राष्ट्रीय

Delhi Politics: चुनाव जीतने के बाद बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने किया बड़ा ऐलान, मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम

Delhi News: बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं जीत गया हूं। अब मुस्तफाबाद का नाम शिवपुरी या शिव विहार होगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 9:48 PM IST
Mohan Singh Bisht
Mohan Singh Bisht

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। वहीं मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का ऐलान किया है।

क्या होगा मुस्तफाबाद का नाम

बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं जीत गया हूं। अब मुस्तफाबाद का नाम शिवपुरी या शिव विहार होगा। जब यहां हिंदू आबादी रहती है तो इसका नाम मुस्तफाबाद क्यों? उन्होंने यह भी कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सियासी पार्टियों के लोग मुस्तफाबाद पर इतना मेहरबान क्यों है। जहां हिंदुओं की आबादी है और उनकी संख्या के लोग यहां रह रहे हैं तो उसका नाम मुस्तफाबाद नहीं बल्कि शिवपुरी या शिव विहार होना चाहिए।

58 प्रतिशत लोगों का सम्मान करना बनता है

मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक ने कहा कि एक तरफ 58 प्रतिशत लोग है तो वहीं दूसरी तरफ 42 प्रतिशत है। तो 58 प्रतिशत लोगों का सम्मान करना तो बनता है। उन्होंने कहा कि मैं नाम जरूर बदलूंगा क्योंकि विकास कार्यों का नाम से कोई संबंध नहीं है।

मुस्तफाबाद से जीते मोहन सिंह बिष्ट

मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट ने 17578 वोटों से जीत हासिल की है। मोहन सिंह बिष्ट को 85215 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदिल अहमद खान को 67637 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर AIMIM प्रत्याशी ताहिर हुसैन रहे। ताहिर हुसैन को 33474 वोट मिले। चौथे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अली मेंहदी को 11763 वोट मिले।

इस बार भी नहीं खुला कांग्रेस का खाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला। दिल्ली चुनाव 2020 और 2015 में कांग्रेस को एक भी सीटें नहीं मिली थी। हालांकि इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस का खाता खुल सकता है। लेकिन इस बार भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। इसके अलावा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है।