वहीं, कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जीत के बाद जश्न मनाते हुए दिखीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया। इस पर स्वाति मालीवाल ने कहा, एक तरफ आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं, दूसरी तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपनी इस छोटी सी जीत पर ऐसा जश्न मना रही हैं, जैसे मानो उन्होंने कोई बड़ा काम कर दिया है। उनके पास शर्म नाम की कोई चीज नहीं है, किस प्रकार से वह डांस कर रही हैं? पूरी पार्टी चुनाव हार चुकी है, लेकिन आतिशी अभी भी अपने अहंकार में हैं।