राष्ट्रीय

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत! झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Delhi-Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हादसे में विमान पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है! इस दुखद हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

2 min read
Feb 24, 2026
दिल्ली जा रही मेडिकल एयर एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार (इमेज सोर्स: अमित एक्स यूजर)

Delhi-Ranchi Air Ambulance Crash Latest Update: सोमवार देर शाम झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से दिल्ली (Delhi) जा रही रेड बर्ड एविएशन (Red Bird Aviation) की एक एयर एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान चतरा (Chatra) जिले में क्रैश हुआ। न्यूज एजेंसी (आईएएनएस) और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें पायलट विवेक विकास भगत, को-पायलट सबराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, नर्स सचिन कुमार मिश्रा और मरीज के परिजन अर्चना देवी और ध्रुव कुमार।

जानकारी के मुताबिक, यह मेडिकल फ्लाइट रांची के 41 वर्षीय संजय कुमार को गंभीर हालत में दिल्ली ले जा रही थी। वे आग की एक घटना में बुरी तरह झुलस गए थे। पहले उनका इलाज देवकमल अस्पताल (Devkamal Hospital) में इलाज चल रहा था।

हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान आया सामने

इस दुखद हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का बयान आया सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता, 5 लोग सवार। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है।"

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं। संभावित क्षेत्र में खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

इरफान अंसारी ने पोस्ट में आगे कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य सफल हो। राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।"

डीजीसीए ने जारी किया बयान

DGCA के अनुसार रांची से Delhi जा रही एक एयर एंबुलेंस ने शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान 7:34 बजे उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया, जिसके बाद तुरंत हाई अलर्ट जारी किया गया। माना जा रहा है कि यह विमान चतरा (Chatra) जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ के पास जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज धमाका और धुआं उठते देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी।

विमान ‘Red Bird Aviation’ का बीचक्राफ्ट C90 मॉडल था, जिसमें दो चालक दल सहित 7 लोग सवार थे। संपर्क टूटते ही बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रडार डेटा और अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस, आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हैं। विमान ने Kolkata से संपर्क के बाद खराब मौसम के कारण मार्ग बदलने का अनुरोध किया था। हादसे के सही कारणों की जांच AAIB द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Private Bus Strike: नहीं माने प्राइवेट बस ऑपरेटर्स, देर रात से 40 हजार निजी बसों का चक्काजाम शुरू, परेशान हुए यात्री

Published on:
24 Feb 2026 02:05 am
Also Read
View All

अगली खबर