Covid-19 Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की तेज रफ़्तार अभी बरकरार है, बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 12306 नए मामले सामने आए हैं। वहीं वायरस से 43 लोगों की मौत दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 21.48% है।
Covid-19 Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है, बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 12306 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से 43 लोगों की मौत दर्ज की गयी है। बात करें अगर संक्रमण दर की तो राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 21.48 फीसदी है।
पॉजिटिविटी रेट में दिखी गिरावट:
दिल्ली में कोरोना के मामले तो कम होते नही दिख रहे लेकिन पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालो की संख्या 43 दर्ज की गई है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।ऐसे में 10 जून के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। 10 जून को 44 मरीजों की मौत हुई थी।
क्या है एक्टिव मामलों की संख्या:
दिल्ली में अब एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 68,730 है। वहीं राजधानी में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,503 हो गया है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में 53,593 मरीज हैं।
यह भी पढ़ें-ओमिक्रोन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन
नए साल के शुरुआती आंकड़ों पर गौर करें तो-
1 जनवरी को दिल्ली में 2796 केस आए थे।
2 जनवरी की रिपोर्ट में 3194 केस।
3 जनवरी को 4099 केस।
4 जनवरी को 5481 केस।
5 जनवरी 10,665 केस।
6 जनवरी को 15097 केस।
7 जनवरी को 17335 केस।
8 जनवरी को 20181 केस।
9 जनवरी को 22751 और 10 जनवरी को यह आंकड़ा 19166 तक पहुंच गया है। वहीं, 11 जनवरी को 21,259 नए केस निकले। इससे पहले 29 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के 923 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को 1313 केस, 31 दिसंबर को 1796 केस आए।
क्या है चुनावी राज्य यूपी का हाल:
अगर बात चुनावी राज्य यूपी की करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,776 नए मामले सामने आए। राहत भरी खबर ये है की 20,532 लोग स्वस्थ भी हुए। कई दिनों से जहां प्रदेश में सक्रिय मामले 1 लाख के पार थे वे अब 1 लाख से कम हो गए हैं और 98 हजार तक पहुंच गए है। इन सबके बीच कोरोना से मरने का सिलसिला अब भी जारी है। बीते 24 घंटे में कुल 7 लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़ें-कोरोना वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी कितने दिन करती है असर, रिसर्च में सामने आया बड़ा खुलासा