26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो महिलाओं समेत 6 की मौत, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट स्थित शेलधर में वाहन खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 26, 2026

Poonch Accident news

पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा(फोटो-@Raftaar24X7)

Poonch Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा सुरनकोट के शेलधर इलाके में हुआ, जहां एक वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुंछ के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख-पुकार

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन शेलधर इलाके में सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

6 मृतकों की हुई पहचान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुंछ डॉ. परवेज खान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) के जरिए मिली थी। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा, अतिरिक्त एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन संसाधनों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद शफी, नजाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद शरीफ, शहराज अहमद पुत्र शमशदीन, मुसरत नाज पुत्री लियाकत हुसैन, मोहम्मद फासिद पुत्र मोहम्मद रशीद और जुल्फत बी पत्नी मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है। सभी मृतक सेरी चौहाना के निवासी बताए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच थी। छहों शवों को जिला अस्पताल लाया गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।