राष्ट्रीय

Covid-19 Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 7,498 नए मामले, संक्रमण दर पहुंचा 10.59%

Covid-19 Update: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 10.59% चल रहा है और एक्टिव केस 38315 पर पहुंच गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 9:49 PM IST
Chhattisgarh Corona Update
छत्तीसगढ़ : दो महीने बाद मौत का आंकड़ा 32 पर, आज 2,163 नए कोरोना पॉजिटिव

COVID-19 Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। बढ़ते मामलों पर कई दिनों बाद ब्रेक लग चुका है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। वैसे कल की तुलना में आज मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था। लेकिन आज ये आंकड़ा 7498 पर पहुंच गया है। अभी राजधानी में संक्रमण दर 10.59% चल रहा है और एक्टिव केस 38315 पर पहुंच गए हैं।

आज आए आंकड़ों के मुताबिक:
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 56737 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।अब पहले की तुलना में कुछ दिनों से लगातार टेस्टिंग जरूर थोड़ी कम है, लेकिन संक्रमण दर में गिरावट आना अच्छे संकेत दे रहे हैं। दिल्ली सरकार का मानना है कि अब कोरोना का पीक गुजर चुका है और आने वाले दिनों में मामलों में और ज्यादा कमी दर्ज की जाएगी।

अस्पतालों में मरीजों की संख्या घटी:
वैसे दिल्ली के अस्पतालों में भी अब मरीजों की संख्या कम होने लगी है। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 15420 कोरोना बेड में से अब सिर्फ 2137 भरे हुए हैं। ऐसे में 13 हजार से ज्यादा बेड खाली चल रहे हैं। सरकार इसे एक बड़ा सकारात्मक पहलू मान रही है।


यह भी पढ़ें-15 साल पुरानी कंपनी Tata Sky का नाम बदल कर हुआ Tata Play

DDMA की बैठक में पाबंदियों पर होगा फैसला:
अब इन शुभ संकेतों के बीच कहा जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली में कई कोरोना पाबंदियों को हटाया जा सकता है। कल यानी (27 जनवरी) को DDMA की एक अहम बैठक होने जा रही है। उस बैठक में कुछ पाबंदियों को अब हटाया जा सकता है। सीएम केजरीवाल ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है,लेकिन सभी के प्रयास से इसे काबू में कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन

Updated on:
26 Jan 2022, 9:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?