राष्ट्रीय

दिल्ली में डराने लगे हैं कोरोना के आंकड़े, 24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले आए सामने

Delhi Covid Cases: दिल्ली में नए मामले 20 फरवरी के बाद सबसे अधिक मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को दिल्ली में 500 से अधिक नए मामले कोरोना के सामने आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2022, 12:05 AM IST
Delhi Reports 517 new Covid-19 Cases, positivity rate at 4.21%
Delhi Reports 517 new Covid-19 Cases, positivity rate at 4.21%

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में रोज वृद्धि देखने को मिल रही है रविवार को दिल्ली में कोरोना के 500 से अधिक नए मामले दर्ज किये गए हैं जो शनिवार की तुलना में 12 फीसदी अधिक है। वहीं संक्रमण दर में कमी देखने को मिल है जो आज र 4.21 प्रतिशत रहा। शनिवार को संक्रमण दर 5 फीसदी तक पहुँच गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 517 नए मामले दर्ज किये गए हैं जबकि संक्रमण दर 4.21 % रहा।

दिल्ली में सामने आए कोरोना के नए मामले इस साल 20 फरवरी के बाद सबसे अधिक हैं। कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सकारात्मकता दर कम हुई है। अब दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 1,518 हो गए हैं, जो इस साल 3 मार्च के बाद सबसे अधिक हैं। दिल्ली में शनिवार को 461 नए मामले सामने आए थे जो शुक्रवार के कुल मामलों की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक थे। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है और 269 लोग ठीक हुए थे।

हाल ही में ‘लोकलसर्किल्स’ द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में ‘कोविड नेटवर्क प्रिवलेंस’ पिछले 15 दिन में 500 प्रतिशत तक बढ़ा है।

वहीं बात करें दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों की तो यहाँ भी संक्रमण दर का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 191 मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं, पंजाब में पिछले 24 घंटों में 8 नए मामले दर्ज किये गए हैं।

यह भी पढ़े - देश में आ रही कोरोना की चौथी लहर! पिछले 24 घंटे में आए 1,150 नए मामले

Updated on:
18 Apr 2022, 12:05 AM IST
Published on: