राष्ट्रीय

दिल्ली सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड

दिल्ली सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस की टीम, बम स्क्वॉड और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 2:25 PM IST
Delhi Secretariat and Maulana Azad Medical College received bomb threats
दिल्ली सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी (फोटो-आईएएनएस)

दिल्ली में फिर एक बार कई जगहों पर बम धमाकों की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई है। आज सुबह ही शहर के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के साथ साथ मुख्यमंत्री सचिवालय को यह धमकी मिली है। मेडिकल कॉलेज को मंगलवार सुबह मेल के जरिए पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत मामले जी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम, बम स्क्वॉड और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। ऐसा ही एक धमकी भरा मैसेज सचिवालय को भी भेजा गया जिसमें धमाके की चेतावनी दी गई थी।

2:45 बजे और 3:30 बजे होगा धमाका

इन धमकी भरे मेल के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में 2:45 बजे और सचिवालय में 3:30 बजे धमाका किया जाएगा। इसके बाद से दोनों परिसरों में लगातार जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल, एसीपी कमला मार्केट और आईपी एस्टेट के एसएचओ सचिवालय में जांच के दौरान मौजूद है। साइबर सेल इस मामले पर कार्रवाई करते हुए लगातार मेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन पता करने की कोशिश कर रही है।

कॉलेज में मचा हड़कंप

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल सुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिला था, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही कॉलेज में मौजूद छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत पूरे कैंपस की तलाशी शुरू की। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इससे पहले 20 कॉलेजों को मिली थी धमकी

बता दे कि, पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थान, दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों को इस तरह बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले, चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। हालांकि जांच के बाद यह सभी मेल झुठी धमकियों के निकले थे। इसी तरह 21 अगस्त को भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली थी।

Updated on:
9 Sep 2025, 2:25 PM IST
Published on: