राष्ट्रीय

Weather Updates : इस सीजन में गुरुवार को सबसे ठंडी रही दिल्ली, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather News : 16 दिसंबर को मौसम कैसा रहेगा जानें। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। तेज ठंडी हवाएं दिल्ली, यूपी में तापमान को गिरा देगी। जिस वजह से ठंड बढ़ जाएगी।

2 min read
delhi_was_coldest.jpg
Weather Updates: इस सीजन में गुरुवार को सबसे ठंडी रही दिल्ली, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : देश में मौसम बेहद तेजी के साथ बदल रहा है। आधा दिसम्बर बीत चुका है। अब गुनगुनी ठंड खत्म हो गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
गुरुवार को दिल्ली इस सीजन में सबसे ठंडी रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दिल्ली के मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली जनता ठंड से कांप गई। मौसम विज्ञानियों ने संभावनाएं जताई है कि, दिल्ली से सटे इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 16 दिसम्बर के बाद से ठंड रफ्तार पकड़ लेगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि शुक्रवार (16 दिसंबर) को 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान रहेगा।

Delhi Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अब दिल्ली का तापमान लगातार गिरेगा। ठंड बढ़ेगी। और ठंड़ी हवाएं कंपकंपी फैलाएंगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। और बर्फबारी में अभी और तेजी आएगी। जिस वजह से दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दिल्ली में गुरुवार को चली हवाओं में नमी का स्तर 36 से 92 प्रतिशत पाया गया है।

अन्य शहरों का मौसम अपडेट

मुबंई में 11 किमी प्रति घंटे के हिसाब से बहेगी हवा

मौसम विभाग का कहना है कि, मुंबई में शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। 16 दिसंबर को मुबंई में 11 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवा का बहाव रहेगा।

लखनऊ का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार के दिन ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस दिन 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

जयपुर में 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

जयपुर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं कोलकाता में 21 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

Updated on:
16 Dec 2022 10:51 am
Published on:
16 Dec 2022 10:49 am