31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट, इन चार राज्यों में होगी बारिश और हिमपात

Weather Updates उत्तराखंड में 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि, 9 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच चार राज्यों में कोहरा, हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इस बदलाव का असर मैदानी हिस्सों में भी पड़ेगा। ठंड बढ़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Dec 2022, 5:27 PM IST

weather_1.jpg

मौसम विभाग का 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट, इन चार राज्यों में होगी बारिश और हिमपात

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने और पहाड़ों में सुबह के समय पाला पटने की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर- पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। अगले तीन-चार दिन देखने को मिल सकता मौसम में बदलाव वहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन चार राज्यों में वर्षा व हिमपात का मौसम अलर्ट

नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

तेज हवा से ठंड बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़े - आईएमडी का तमिलनाडु में चक्रवात मांडोस का अलर्ट, 3 जिलों में रेड अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़े - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 8 दिसम्बर से इन तीन राज्यों में होगी भारी बारिश