राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ग्रीन अलर्ट

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से रविवार को लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट

2 min read
Sep 05, 2021
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today )में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक रविवार 5 सितंबर को दिल्लीवासियों को बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश ( Delhi Rains ) की संभावना बनी हुई है।

वहीं 6 सितंबर से एक बार फिर दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। ये हल्की से मध्यम बारिश के रूप में लोगों को देखने को मिल सकता है। बता दें कि सितंबर के महीने में अब तक सामान्य अधिका बारिश दर्ज की जा चुकी है।

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला आज टूट सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है। लेकिन मौसम का ये रुख सोमवार से एक बार फिर बदल सकता है।

वहीं शनिवार को दिल्ली में सामान्य बारिश हुई, जिसके बाद पारा नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

आईएमडी ने दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताते हुए शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

अब रविवार के लिए आकाश में बादल छाए रहने और गरज का पूर्वानुमान जताया गया है।

ग्रीन अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है। ग्रीन अलर्ट का मतलब मौसम साफ रहने से होता है। ऐसे में रविवार छुट्टी के दिन लोग आसानी से अपने काम निपटा सकते हैं। मौसम उनके लिए परेशानी खड़ी नहीं करेगा।

वहीं सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट खराब मौसम और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका के लिए होता है।

Published on:
05 Sept 2021 10:22 am
Also Read
View All
मोदी-शाह का बंगाल में BJP सरकार बनाने का दावा, PM बोले- मैं शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा, गृह मंत्री ने TMC से कहा- ‘TATA’

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: साबरमती नदी पर बन रहा 12 मंजिला ऊंचाई के बराबर हाईटेक पुल, इसी से गुजरने वाली हाई स्पीड ट्रेन, देश को मिलेगी रफ्तार

भारत में ड्रग कार्टेल खत्म करने की तैयारी, सरकार ने ‘नशामुक्त भारत’ मिशन के लिए केंद्रीय एजेंसियों को दिया आदेश

ममता बनर्जी को अपने ही गढ़ में मिल रही कड़ी चुनौती, बंगाल की सबसे हॉट सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, क्या कहते हैं मतदाता?

भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के लिए बोला जाने वाला ‘जय हिंद’ शब्द कहां से आया? पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया इसका इतिहास