राष्ट्रीय

Delimitation Bill 2026: SC जज की अगुवाई वाला आयोग तय करेगा नई सीटों की सीमाएं, परिसीमन बिल में पूरा खाका

Delimitation Commission: परिसीमन विधेयक में SC के मौजूदा या पूर्व जज की अगुवाई वाले आयोग का प्रस्ताव है। जानें सदस्य, कार्यकाल, अधिकार और विशेष प्रावधान।
3 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 11:42 AM IST
Delimitation Commission
Delimitation Commission :आपकी लोकसभा सीट की सीमा कौन तय करेगा? जानें आयोग का ढांचा (फोटो सोर्स: ANI)

Delimitation Bill 2026: देश की लोकसभा और विधानसभा सीटों की सीमाएं नए सिरे से तय करने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग को देने का प्रस्ताव है। इसकी कमान सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त जज के हाथ में होगी। संसद के आगामी विशेष सत्र में पेश होने वाले विधेयक में आयोग की संरचना तय की गई है।

Delimitation Commission: आयोग में कौन-कौन होगा?

आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त या उनकी ओर से नामित कोई चुनाव आयुक्त पदेन सदस्य होगा। तीसरे सदस्य के रूप में संबंधित राज्य के चुनाव आयुक्त को शामिल किया जाएगा, जिनकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत राज्यपाल करते हैं।

मेघालय और नगालैंड के लिए अलग व्यवस्था है। इन दोनों राज्यों में राज्यपाल द्वारा नामित व्यक्ति इस काम के लिए राज्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाएगा।

परिसीमन आयोग: सीटों की सीमाएं कौन और कैसे तय करेगा?

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता वाला आयोग हर निर्वाचन क्षेत्र की सीमा नए सिरे से तय करेगा। आयोग के फैसले बहुमत से होंगे।

सदस्य और कार्यकाल

विषयप्रावधान
अध्यक्षकेंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त जज
दूसरे सदस्यमुख्य चुनाव आयुक्त या उनके द्वारा नामित चुनाव आयुक्त
तीसरे सदस्यजिस राज्य में आयोग काम कर रहा हो, वहां के चुनाव आयुक्त
कार्यकालकेंद्र अधिसूचना से तय करेगा; आयोग के अनुरोध पर जरूरत के मुताबिक बढ़ा सकेगा

सहयोगी सदस्य और विशेषज्ञ

विषयप्रावधान
सांसदलोकसभा स्पीकर हर राज्य से पांच सांसद नामित करेंगे
विधायकविधानसभा स्पीकर पांच विधायक नामित करेंगे
नामांकन का आधारसदन में दलों की संख्या का ध्यान रखा जाएगा
समयसीमाविधानसभा स्पीकर के लिए एक महीना, लोकसभा स्पीकर के लिए दो महीने
अधिकारवोट नहीं दे सकेंगे, लेकिन उनकी असहमति प्रकाशित की जा सकेगी
विशेषज्ञ मददभारत के जनगणना आयुक्त, भारत के महासर्वेक्षक और मानचित्रण विशेषज्ञ बुलाए जा सकेंगे

सीमांकन, आरक्षण और रोटेशन

विषयप्रावधान
सीटों में बढ़ोतरीहर राज्य की लोकसभा सीटें और हर विधानसभा की सीटें 50% बढ़ेंगी
आयोग का कामहर राज्य के सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करना
विधानसभा क्षेत्रहर क्षेत्र पूरी तरह एक ही लोकसभा क्षेत्र के भीतर होगा
एक सीट वाले क्षेत्रएक लोकसभा सीट वाला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश एक ही निर्वाचन क्षेत्र होगा
आरक्षित सीटेंआयोग हर राज्य में SC-ST के लिए सीटों की संख्या और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें तय करेगा
महिला सीटों का रोटेशनआयोग के फैसले के अनुसार क्षेत्रों के बीच बदलाव होगा
SC-ST महिला सीटेंइनका रोटेशन संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के भीतर ही होगा

सीमाएं तय करने के नियम

आधारनियम
भौगोलिक संरचनाक्षेत्र सुगठित होंगे; जहां तक संभव हो, भौतिक विशेषताओं, मौजूदा प्रशासनिक सीमाओं और संचार संपर्क का ध्यान रखा जाएगा
SC आरक्षित सीटेंपूरे राज्य में फैली होंगी और वहां होंगी जहां SC आबादी का हिस्सा तुलनात्मक रूप से अधिक हो
ST आरक्षित सीटेंवहां होंगी जहां ST आबादी का हिस्सा सबसे अधिक हो
जनगणनाकानून लागू होने के समय प्रकाशित नवीनतम जनगणना के आधार पर सीमांकन होगा

आयोग की शक्तियां

विषयप्रावधान
सिविल कोर्ट जैसी शक्तियांगवाहों को बुलाने और दस्तावेज व सार्वजनिक रिकॉर्ड मांगने का अधिकार
जन सुनवाईअंतिम आदेश से पहले मसौदा प्रस्ताव प्रकाशित करना और हर राज्य में सार्वजनिक सुनवाई करना अनिवार्य
अंतिम आदेशकानून का दर्जा होगा; किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकेगी
त्रुटि सुधारचुनाव आयोग बाद में आदेश की गलतियां सुधार सकेगा, लेकिन कोई सीमा नहीं बदल सकेगा

पांच सांसद और पांच विधायक भी जुड़ेंगे

विधेयक में हर राज्य के लिए पांच लोकसभा सांसदों और पांच विधायकों को सहयोगी सदस्य बनाने का भी प्रावधान है। इन्हें मतदान या आयोग के फैसलों पर हस्ताक्षर का अधिकार नहीं होगा।

कब बनेगा आयोग और कितना होगा कार्यकाल?

संसद से विधेयक पारित होने के तुरंत बाद आयोग का गठन किया जाना है। उसका कार्यकाल केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिए तय करेगी। आयोग के अनुरोध पर जरूरत के मुताबिक समय बढ़ाया जा सकेगा।

आयोग पहले अपने प्रस्ताव प्रकाशित करेगा और उन पर आपत्तियां व सुझाव मांगेगा। सार्वजनिक सुनवाई के बाद अंतिम आदेश जारी होंगे। राजपत्र में प्रकाशित इन आदेशों को कानून का दर्जा मिलेगा और इन्हें अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकेगी।

Jammu Kashmir delimitation: जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए उसके लिए विशेष प्रावधान रखे गए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाला इलाका यदि कब्जे से मुक्त होता है, तो वहां विधानसभा क्षेत्र तय करने के लिए चुनाव आयोग ही परिसीमन आयोग का काम करेगा।

2029 से महिला आरक्षण का लक्ष्य

अधिकारी ने बताया कि आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू किया जाएगा। उनके अनुसार, राज्य भी संविधान संशोधन विधेयक को साथ-साथ मंजूरी देंगे। अधिकारी का दावा है कि 50 प्रतिशत राज्यों का अनुमोदन एक परंपरा है, अनिवार्य शर्त नहीं।

Updated on:
28 Nov 2026, 11:42 AM IST
Published on: