राष्ट्रीय

पेट्रोलपंप पर लंबी लाइनें, ड‍िलेवरी बॉय ने न‍िकाला जुगाड़, ऑर्डर डिलीवर करने के लिए घोड़े पर हुआ सवार

डिलीवरी ब्वॉय की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म होने के बाद उनके मन में अनोखा विचार आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय खाना देने के लिए घोड़े की पीठ पर बैठकर जाता हुआ दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2024, 1:16 PM IST
zomato_delivery_boy_on_horse_ride55.jpg

Zomato Delivery Boy On Horse Ride:सरकार के नए नियम हिट-एंड-रन के खिलाफ ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से कुछ जगहों पर दूध तो कहीं पेट्रोल स्टेशनों पर ईंधन खत्म हो गया था। इसी बीच ऑन लाइन फूड डिलीवरी जोमैटो कंपनी के एक डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया में चल ही खबरों के अनुसार, मंगलवार को हैदराबाद में ऑर्डर देने के लिए जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय ने घुड़सवारी की।


घोड़े पर बैठकर की फूड ड‍िलेवरी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय खाना देने के लिए घोड़े की पीठ पर बैठकर जाता हुआ दिख रहा है। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की ब‍िजी रोड पर गाड़‍ियों के बीच ये ड‍िलेवरी बॉय कंधे पर पार्सल लटकार कर जाता नजर आ रहा है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

जोमैटो बैग पहने डिलीवरी बॉय को पुराने शहर के चंचलगुडा इलाके में इंपीरियल होटल के पास एक सड़क पर घोड़े की सवारी करते देखा गया। घोड़े पर सवार होकर ऑर्डर डिलीवर करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।

‘हैदराबादी बोलदे कुछ भी कर देते'

इस वीडियो को अरबाज द ग्रेट नाम के यूजर ने अपने अकांउट से साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, हैदराबादी बोलदे कुछ भी कर देते। हैदराबाद में पेट्रोल पंप बंद होने के कारण, एक जोमैटो डिलीवरी बॉय इंपीरियल होटल के पास चंचलगुडा में घोड़े पर खाना पहुंचाने आया है।

यह भी पढ़ें- अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIT को जांच सौंपने से इनकार

ड‍िलेवरी बॉय ने न‍िकाला जुगाड़

डिलीवरी ब्वॉय की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म होने के बाद उनके मन में यह अनोखा विचार आया। स्टॉक खत्म होने के कारण पेट्रोल बैंक या तो बंद हो गए या ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में युवक ने जुगाड़ लगाकर खाना डिलेवर किया। इस वीडियो ने लोगों को 2002 में भारी बारिश के बीच मुंबई में भोजन पहुंचाने के लिए घोड़े पर सवार एक स्विगी कर्मचारी के दृश्य की याद दिला दी।

यह भी पढ़ें- Metaverse Rape: ऑनलाइन मेटावर्स में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, क्या होता है मेटावर्स गैंगरेप

यह भी पढ़ें- Savitri Bai Phoole: भारत की पहली महिला शिक्षक पढ़ाने जाती तो गोबर फेंकते थे लोग, जानिए कितनी संघर्षों से भरी रही उनकी कहानी


Published on:
Also Read
View All
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई