
What is online metaverse gang rape : ऑनलाइन मेटावर्स में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। ब्रिटेन की पुलिस वर्चुअल रियलिटी गेम में कथित बलात्कार के पहले मामले की जांच कर रही है। द न्यूयॉर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपने अवतार (उसके डिजिटल चरित्र) के बाद ऑनलाइन अजनबियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद परेशान हो गई थी। मेटावर्स की वर्चुअल दुनिया में दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुछ ऐसे ही मामले सामने आ चुके है। आइये जानते है क्या होता है मेटावर्स गैंगरेप और इसको रोकने के लिए क्या है प्रावधान।
वर्चुअल रियलिटी गेम में कथित बलात्कार
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब किशोरी के साथ कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह ने बलात्कार किया गया, तब उसने एक इमर्सिव गेम में वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहना हुआ था। ऐसा माना जाता है कि यह मामला पुलिस द्वारा जांच किया गया पहला आभासी यौन अपराध है।
शारीरिक चोट नहीं लेकिन मनोवैज्ञानिक आघात
हालांकि उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन जांच अधिकारियों ने कहा कि उसे भी उतना ही भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक आघात झेलना पड़ा जितना वास्तविक दुनिया में बलात्कार की पीड़िता को होता है।
कानून प्रवर्तन के सामने बड़ी चुनौती
मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बच्ची को कथित शारीरिक रूप से बलात्कार किए गए किसी व्यक्ति के समान मनोवैज्ञानिक आघात का अनुभव हुआ। पीड़िता पर किसी भी शारीरिक चोट की तुलना में भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। अधिकारी ने कहा कि यह मामला कानून प्रवर्तन के लिए कई चुनौतियां खड़ी करता है क्योंकि मौजूदा कानून में इसके लिए कोर्ई प्रावधान नहीं है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिरः श्यामवर्ण की मूर्ति में होगा धनुष-बाण पांच साल के रामलला का रूप, जानिए क्या है प्रतिमा की विशेषता?
जानिए क्या होता है मेटावर्स गैंगरेप
आपको बता दें कि मेटावर्स वैसे तो पूरी तरह से एक वर्चुअल दुनिया है। इसमें हर वो काम हो रहा है, जो हमारी असल दुनिया में होता है। जब भी कोई मेटावर्स में साइन इन करता है, तो वह एक ऑनलाइन दुनिया में चला जाता है। वहां पर यूजर्स के वर्चुअल किरदार (अवतार) मिलते हैं और एक दूसरे से बातचीत करते है। मेटावर्स में सेफ्टी फीचर टूल जो डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है। यदि वह एक्टिव नहीं किया जाता है तो इसमें अनचाहे या फ्रेंड लिस्ट के बाहर के लोगों को करीब आ जाते है।
यह भी पढ़ें- बीते साल पैदा हुए 21 फीसदी अरबपति, धनकुबेरों की संख्या हुई 152, मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर
Updated on:
3 Jan 2024, 9:49 AM IST
Published on:
3 Jan 2024, 9:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.