राष्ट्रीय

कड़ाके की ठंड में 60 घंटे लड़की ने लड़के के घर के सामने दिया धरना, मोहब्बत जीती दोनों की हुई शादी

Long Live Love मामला धनबाद के राजगंज राजगंज थाना क्षेत्र ईस्ट बसूरिया है। यहां एक लड़की ने प्रेमी को पाने के लिए कड़ाके की ठंड में 60 घंटे तक धरना दिया। आखिरकार लड़का और उसके परिजन लड़की के आगे झुक गए। और दोनों की शादी करा दी। पूरी कहानी पढ़िए।
2 min read
love_1.jpg
कड़ाके की ठंड में 60 घंटे लड़की ने लड़के के घर के सामने दिया धरना, मोहब्बत जीती दोनों की हुई शादी

Long Live Love सच्ची मोहब्बत आज भी जिंदा है। ऐसी ही एक घटना धनबाद में सामने आई। प्रेमी के पहले इकरार फिर इनकार के बाद प्रेमिका ने जिद पकड़ ली चाहे जो कुछ हो जाए शादी तो मैं इससे ही करूंगी। और इस ठंड में लड़के के घर आ गई। प्रेमी लड़के ने जब देखा कि, लड़की नहीं मान रही है तो वह घर से भाग गया। अब तो प्रेमिका ने यह तय कर लिया कि, कम से कम प्रेमी से एक बार उसकी बात कराई जाए। पर लड़के घर तैयार नहीं थे। फिर लड़की ने इस कड़ाके की ठंड में 60 घंटे तक धरना दिया। उसके प्यार को देखकर लड़का और उसके परिजन झुक गए। और दोनों की शादी करा दी।

दोनों परिवारों में शादी पर बनीं सहमति

मामला धनबाद के राजगंज राजगंज थाना क्षेत्र ईस्ट बसूरिया है। यहां निशा और महेशपुर गांव के उत्तम के बीच चार साल से मोहब्बत थी। निशा धनबाद के एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ती थी, तभी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। उत्तम ने निशा से शादी का वादा किया था। दोनों एक-दूसरे के परिजनों के घर भी एक साथ कई बार गये हैं। दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमति भी बन गई थी और इसकी तारीख भी तय हो गई।

20 दिन पहले उत्तम ने शादी से किया इनकार

लेकिन तय तारीख से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती को कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह अपनी दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के गांव महेशपुर पहुंची और युवक के घर के बाहर बैठ गई। इसके बाद उत्तम फरार हो गया और उसके घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।

60 घंटे तक धरने पर बैठी रही

कड़ाके की ठंड में निशा उसके घर के आगे लगभग 60 घंटे तक धरने पर बैठी रही। निशा की जिद थी कि उत्तम से कम से कम एक बार उसकी बात कराई जाए। स्थानीय मुखिया सहित कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। बीते गुरुवार को महिला पुलिस उसे जबरन उठाकर ले गई थी।

आखिरकार मंदिर में हुई दोनों की शादी

इसके बाद निशा के पिता ने उत्तम के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन निशा का कहना था कि वह नहीं चाहती कि उसका प्रेमी जेल जाए। वह तो उससे शादी करना चाहती है। आखिरकार इलाके के लोगों ने दोनों परिवारों के बीच मध्यस्थता कराई, तब एक स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

Updated on:
23 Jan 2023 06:17 pm
Published on:
23 Jan 2023 06:15 pm
Also Read
View All
बिहार में प्रशांत किशोर का खुला खाता तो बंगाल पर बरसे दिलीप घोष, बोले- देश विरोधी ताकतों का अड्डा बना राज्य

‘पीएम मोदी की सीता कौन है?’ टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Udhayanidhi Stalin Detained: अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पर टिप्पणी विवाद: TVK की शिकायत के बाद उधयनिधि स्टालिन हिरासत में

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बरसेंगे बादल, असम-मेघालय समेत कई राज्यों में 7 अगस्त तक भारी बारिश का IMD अलर्ट

एक्ट्रेस तृषा पर बयान देकर फंस गए उदयनिधि स्टालिन, महिला आयोग में शिकायत लेकर पहुंची CM विजय की पार्टी