नालंदा जिले में एक युवक को विवाह के बाद भी अपने पुराने प्यार को नहीं भूलना, महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। और शव को छह टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बंद बोरे से मानव के दो हाथ और दो पैर बरामद किए। इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। जांच में पता चला कि, नांनद गांव निवासी विकास चौधरी (30 वर्ष) की हत्या कर दी गई है। वह गुरुवार से लापता था। पुलिस को फिर दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से मृतक का धड़ मिला। और पटना के पुनपुन स्थित नदी में बोरे में बंद विकास का सिर बरामद किया गया। पुलिस आरोपी पति और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।