
YouTuber Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता, वीजा और इमिग्रेशन स्टेटस की जांच की मांग की गई है। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने की मांग की है। यह मामला 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ हुए प्रदर्शन में ध्रुव राठी के शामिल होने के बाद सामने आया है। इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद थे। भास्कर राव ने पत्र में ध्रुव राठी की नागरिकता, पासपोर्ट, वीजा की श्रेणी और भारत में रहने की अधिकृत अवधि की जांच करने की मांग की है।
यह पूरा विवाद 8 अक्टूबर का है, जब ध्रुव राठी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचे। वहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। कार्यक्रम में अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने ध्रुव राठी को 'सरप्राइज गेस्ट' के रूप में मंच पर आमंत्रित किया। मंच संभालने के बाद ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला और SIR प्रक्रिया को 'शून्य पारदर्शिता और शून्य जवाबदेही' वाला करार दिया।
ध्रुव राठी के इस बयान और प्रदर्शन में भागीदारी के बाद पूर्व IPS अधिकारी भास्कर राव ने कड़ा रुख अपनाया। गृह सचिव को लिखे अपने पत्र में उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जांच की मांग की है-
बेंगलुरु का यह प्रदर्शन देशव्यापी विरोध की एक कड़ी माना जा रहा है। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। इस बीच, स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत कर दी गई है।