राष्ट्रीय

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

Dia Mirza: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का कहना है कि लोगों को दीया मिर्जा से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि दीपावली कैसे मनाई जाए। यह बात तब सामने आई जब बीएमसी ने उनके दीपावली वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 8:54 PM IST
Controversy over Dia Mirza statement
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमीत सातम और दीया मिर्जा (फोटो-ANI/ IANS)

Dia Mirza Controversy: अभिनेत्री दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दीपावली अभियान वाले वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता चला जा रहा है। इस मामले पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा है कि कुछ सेलिब्रिटी देश-विरोधी ताकतों से हाथ मिला चुके हैं, इसलिए ऐसे लोगों से हमें दीपावली कैसे मनाते हैं यह सीखने की जरूरत नहीं है।

जब अमित साटम से पूछा गया कि बीएमसी में भाजपा की सरकार होते हुए भी यह वीडियो कैसे जारी हो गया तो उन्होंने कहा कि भले ही बीएमसी में भाजपा की सरकार है, लेकिन कुछ फैसले प्रशासन द्वारा लिए जाते हैं। यह फैसला जनप्रतिनिधियों से सलाह किए बिना प्रशासन ने लिया था।

अमित साटम ने क्या कहा?

साटम ने कहा कि वीडियो में दीया को शामिल करने का फैसला चुने हुए प्रतिनिधियों से पूछे बिना लिया गया था। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे तत्व हैं, जिन्होंने भारत विरोधी ताकतों से हाथ मिला लिया है और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसलिए, हमें टुकड़े-टुकड़े गैंग या भारत विरोधी ताकतों के हमदर्दों से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि दीवाली कैसे मनाई जानी चाहिए। साटम ने यह भी कहा कि दीपावली इस धरती पर 5,000 साल पहले से मनाई जा रही है और आगे भी मनाई जाएगी।

कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

इस विवाद को बढ़ते देख कई नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि दीपावली कैसे मनानी है, यह किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि बीएमसी प्रशासन ने वीडियो के बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं दी थी। वहीं, मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया कि दीया ईद, मुहर्रम और बकरीद जैसे त्योहारों पर ऐसी सलाह क्यों नहीं देतीं।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीएमसी ने दीपावली से पहले जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियों के वीडियो बनाए गए। दीया मिर्जा को भी इसमें शामिल किया गया। उन्होंने अपने वीडियो में मुंबई के लोगों से पटाखे न फोड़ने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की थी।

दीय मिर्जा का वीडियो हटाया गया

इसके बाद साटम ने बीएमसी को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि हमें दीया मिर्जा से दीपावली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। इसके कुछ ही समय बाद बीएमसी ने उनका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

माधुरी दीक्षित, अजिंक्य रहाणे, महेश कोठारे, शिव ठाकरे, सिद्धार्थ जाधव और स्वप्निल जोशी जैसे कलाकारों ने भी वीडियो बनाए थे। जो अब भी मौजूद हैं। वहीं, बीएमसी ने वीडियो हटाने की कोई वजह नहीं बताई।

वीडियो हटाए जाने के बाद दीया ने कहा कि उन्होंने इस अभियान के लिए कोई पैसा नहीं लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब तो भलाई का जमाना ही नहीं रहा।

Updated on:
2 Nov 2026, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला

JNU प्रोफेसर बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक, 11 छात्राओं ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप