राष्ट्रीय

ममता सरकार पर दिलीप घोष का बड़ा आरोप, कहा- ‘दिल्ली से आया पैसा, कहां गया, किसी को पता नहीं’

पश्चिम बंगाल के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतना पैसा पहले किसी भी सरकार ने नहीं दिया, जितना कि मोदी सरकार राज्य को दे रही है, लेकिन यह पैसा जा कहां रहा है... पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Jan 19, 2026
दिलीप घोष (IANS)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में दिलीप घोष एकबार फिर से एक्टिव नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घोष ने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त फंड भेज रही है, लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि वे पैसे कैसे खर्च किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कलिंग-अंग के बाद ‘बंग’ मिशन: पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ दांव

किसी भी सरकार ने इतना फंड नहीं दिया

मीडिया एजेंसी ANI संग बातचीत में घोष ने कहा कि पूर्व की किसी भी केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को उतना फंड नहीं दिया है, जितना फंड मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान दिया गया है। लेकिन, किसी को भी पता नहीं चल रहा है कि आखिर केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा कहां खर्च हुआ? उन्होंने कहा कि इसकी कोई जवाबदेही नहीं है।

केंद्र पर फंड नहीं जारी करने का आरोप

दिलीप घोष ने कहा कि पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। बंगाल के लोग इसे देख रहे हैं। दरअसल, बीजेपी नेता की यह टिप्पणी TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी के केंद्र पर अहम योजनाओं के लिए फंड रोकने के आरोप लगाने के बाद आई है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि आपने दस पैसे भी नहीं दिए, लेकिन विकास रुका नहीं है," उन्होंने रास्ताश्री-पथश्री योजना का हवाला देते हुए कहा जिसके तहत 20,000 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए 8,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल "बदलाव की जरूरत" के लिए तैयार है और TMC के "मेगा-जंगल राज" को अलविदा कहने के लिए तैयार है।

बिहार के बाद अलगा नंबर पश्चिम बंगाल: PM मोदी

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की शानदार जीत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि अगला नंबर पश्चिम बंगाल का होगा। TMC सरकार के तहत "पूरी तरह से अराजकता" को खत्म करने का आह्वान करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में TMC के जंगल राज का खत्म होना और बीजेपी का सुशासन आना बहुत जरूरी है। इसके लिए, हमें ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना होगा।

Also Read
View All

अगली खबर