राष्ट्रीय

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने जम्मू में सुरक्षा हालात पर की बैठक, सेना के साथ मिलकर आतंकवाद के ख़ात्मे के लिए तैयार

जम्मू में सुरक्षा हालात को लेकर बैठक करने के लिए बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल दो दिन के राज्य के दौरे पर पहुँचे।
less than 1 minute read
Director General of Border Security Force held a meeting on the security situation in Jammu ready to end terrorism along with the army

अनुराग मिश्रा! नई दिल्ली: सेना और उसके सभी अंग जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से मिटाने के लिए कमर कस चुके हैं। उनके इस नेक काम में मदद करने के लिए देश की प्रथम लाइन की सुरक्षा दीवार मानी जाने वाली बीएसएफ़ पूरी तरह से तैयार है। जम्मू में सुरक्षा हालात को लेकर बैठक करने के लिए बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल दो दिन के राज्य के दौरे पर पहुँचे।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन अग्रवाल जम्मू से जुड़ी सीमाओं की सुरक्षा व और चाक चौबंद करने के लिए बल के अफ़सरों और जवानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।

नितिन अग्रवाल के साथ स्पेशल डीजी बीएसएफ़ वेस्टर्न कमांड और महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल जम्मू भी मौजूद है।

महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने सेना के उच्चाधिकारियों और जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के अफ़सर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर उन्हें राज्य में सुरक्षा हालात की ताज़ा स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

रविवार को महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने राज्य में आतंकवाद और विपरीत परिस्थितियों में बाल की सतर्कता और तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके अलावा आतंकवाद के चलते आस पास के इलाकों में काउंटर अटैक को भी देखा था!

Updated on:
22 Jul 2024 12:27 pm
Published on:
22 Jul 2024 12:27 pm
Also Read
View All
Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल

मुंबई के बांद्रा में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धुएं से 7 लोगों का घुटा दम, अस्पताल में भर्ती

Independence Day: ‘मुसलमानों से देशभक्ति का प्रमाण मांगना गलत’, मौलाना साजिद रशीदी बोले- स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी रही भूमिका

‘RSS को बैन नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह रजिस्टर्ड ही नहीं है’, कर्नाटक गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान से फिर गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

‘सत्ता में बैठे लोग Gen-Z को बांटने की कोशिश कर रहे हैं’, CJP नेता सौरव दास ने सरकार को घेरा, अभिजीत दीपके ने शुरू किया नया अभियान