राष्ट्रीय

पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगी, हमने आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं किया: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, भारत ने बहावलपुर और मुरीदके जैसे पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को जमींदोज कर दिया है। हमारी सेना ने ऐसा कर दिखाया है जिसे पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 7:00 PM IST
Feature image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo-ANI)

Discussion on Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अब पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग से डरने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए यह साबित कर दिया कि अब कोई भी परमाणु धमकी भारत को रोक नहीं सकती।

'पाकिस्तान के कई एयरबेस आज ICU में'

पीएम मोदी ने कहा, भारत ने बहावलपुर और मुरीदके जैसे पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को जमींदोज कर दिया है। हमारी सेना ने ऐसा कर दिखाया है जिसे पहले कोई सोच भी नहीं सकता था। पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है और उनके कई एयरबेस आज ICU में पड़े हैं।

तकनीक आधारित युद्ध की मिसाल

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल परंपरागत हथियारों की नहीं, बल्कि तकनीक आधारित युद्ध की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत की तकनीकी ताकत ने पाकिस्तान के सामने उसकी कमजोरी उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि हमने जो तकनीकी क्षमता पिछले 10 वर्षों में विकसित की, उसी का नतीजा है कि हम इस युद्ध को निर्णायक रूप से लड़ पाए।

‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति दुनिया ने देखी

मोदी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति दिखाई है। इस मिशन में भारत में बने ड्रोन और मिसाइलों का प्रयोग किया गया, जिससे पाकिस्तान की विदेशी हथियार प्रणालियों की पोल खुल गई। उन्होंने कहा, यह केवल सैन्य जीत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की जीत भी है। अब दुनिया समझ रही है कि भारत न सिर्फ अपने हितों की रक्षा कर सकता है, बल्कि तकनीकी रूप से भी वैश्विक मंच पर ताकतवर बन चुका है।

हमें वैश्विक समर्थन मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की विदेश नीति पर यहां बहुत कुछ कहा गया। वैश्विक समर्थन पर भी चर्चा हुई। हमें वैश्विक समर्थन मिला। लेकिन दुर्भाग्य से, मेरे देश के वीर जवानों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।

Updated on:
29 Jul 2025, 7:00 PM IST
Published on: