राष्ट्रीय

तमिलनाडुः कांग्रेस पर भड़की DMK, टीआर बालू बोले-5 विधायकों का पाला बदलना खुला विश्वासघात

TR Baalu on Congress: तमिलनाडु में DMK के टीआर बालू ने कांग्रेस पर 5 विधायकों के पाला बदलकर TVK को समर्थन देने को लेकर खुलेआम विश्वासघात और अवसरवादिता का आरोप लगाया।
2 min read
May 06, 2026
Treasurer of the Dravida Munnetra Kazhagam TR Baalu
Treasurer of the DMK TR Baalu (Photo:X/@arivalayam)

Tamil Nadu political crisis: तमिलनाडु में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच टीआर बालू ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की ओर से कांग्रेस पार्टी पर ‘खुलेआम विश्वासघात’ और अवसरवादिता का आरोप लगाया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस के पांच विधायक पाला बदलकर विपक्ष के समर्थन में चले गए हैं और TVK को समर्थन दिया है।

कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ और अवसरवाद का आरोप

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बालू ने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु की जनता के भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन बाद में TVK को समर्थन देकर जनादेश के साथ विश्वासघात किया।

बालू ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस कदम को सैद्धांतिक बताने की कोशिश कर रही है, जबकि यह महज अवसरवादिता है। उनके मुताबिक, इसे सिद्धांत का नाम देना सिर्फ 'अवसरवाद का मुखौटा' है।

पुराने रिश्तों का हवाला, जताई नाराजगी

सोशल मीडिया 'X' पर जारी बयान में बालू ने डीएमके और कांग्रेस के बीच पुराने और गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा, 'जब भी कांग्रेस किसी संकट में रही, डीएमके एक करीबी सहयोगी के रूप में उसके साथ खड़ी रही। इसके लिए हमने भारी कीमत चुकाई, लेकिन इसे खुले दिल से स्वीकार किया।'

उन्होंने सोनिया गांधी, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ व्यक्तिगत संबंधों का भी उल्लेख किया। बालू ने कहा कि राहुल गांधी अकसर एमके स्टालिन को 'भाई' कहकर संबोधित करते थे, जो दोनों दलों के बीच करीबी रिश्तों को दर्शाता है।

BJP से तुलना, 2019 की दिलाया याद

बालू ने कांग्रेस की तुलना भारतीय जनता पार्टी से करते हुए आरोप लगाया कि दोनों ही दल सत्ता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस खुद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने में हिचकिचा रही थी, तब डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई में उनका नाम प्रस्तावित किया था। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी चुनावी सफलताएं हासिल कीं और संसद में सबसे अधिक सांसद भेजे।

‘समय देगा जवाब’

अपने बयान के अंत में बालू ने कहा कि विश्वासघात और हार डीएमके के लिए नई बात नहीं है, लेकिन ये स्थायी नहीं होते। हार हमारे लिए नई नहीं है, विश्वासघात भी नया नहीं है। लेकिन ये हमेशा नहीं रहते-समय इसका जवाब देगा।तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके, कांग्रेस और TVK के बीच बढ़ता तनाव आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत दे रहा है।

Published on:
06 May 2026 10:31 pm
Also Read
View All
Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? चूक कहां हुई? खड़े हो रहे कई सवाल

NEET लीक के गुनहगारों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बिहार में कैसे लगी थी सिस्टम में सेंध

Taratala Godown Collapse: कितना बड़ा है हादसा, कहां था बंगाल प्रशासन, क्यों बुलानी पड़ी भारतीय सेना, सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने खुद बताया

Passport: भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, 27 देशों में फ्री वीजा एंट्री, 66 देशों में E-Visa की सुविधा

US Iran Peace Deal के बाद होर्मुज से निकले फंसे तेल टैंकर, 20 लाख बैरल तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ इंडियन ऑयल का जहाज