सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही वह गोबर के फायदे भी गिना रहा है। उनका कहना है कि अगर महिलाएं गाय के गोबर का सेवन करती हैं तो वे नॉर्मल डिलीवरी से बच्चों को जन्म दे सकेंगी।
नई दिल्ली। भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, यहां गाय की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही गाय का गोबर भी काफी शुद्ध माना जाता है। यही वजह है कि पूजा में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारों पर गाय के गोबर से घरों की पुताई भी की जाती है। साथ ही चूल्हे पर खाना बनाते वक्त ईधन के रूप में गोबर की कंडी का प्रयोग किया जाता है।
डॉक्टर खा रहें हैं गोबर
इन तमाम खूबियों के बावजूद अगर कोई आप से गोबर खाने को कहें तो निश्चित की आप गुस्सा हो जाएंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही वह गोबर के फायदे भी गिना रहा है। खास बात ये है कि यह शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि MBBS डॉक्टर मनोज मित्तल हैं।
हरियाणा के रहने वाले हैं डॉक्टर
जानकारी के मुताबिक मनोज मित्तल हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं, वो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ मित्तल का कहना है कि गोबर और गोमूत्र अमृत की तरह हैं। वे मानते हैं कि गाय हर तरह से भारतीयों को पोषित करती है, ऐसे में गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। गाय लोगों का मां की तरह ख्याल रखती है, वहीं गाय से मिलने वाला पंचद्रव का हर भाग पूरी मानव जाति के लिए अमृत है।
गोबर खाने से होगी नॉर्मल डिलीवरी
वीडियो में मित्तल गाय का गोबर खा रहे हैं और इसके फायदे भी गिना रहे हैं। उनका कहना है कि हर किसी को गाय के गोबर का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरी मां एकादशी व्रत पर गाय का गोबर खाती थीं। गाय का गोबर महिलाओं के गर्भ को भी पवित्र करता है इसलिए जो गर्भवती महिलाएं इसे खाती है वो नॉर्मल डिलीवरी से बच्चों को जन्म देती हैं और उसे सिजेरियन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
डॉक्टर मित्तल का कहना है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। फिलहाल डॉक्टर मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।