राष्ट्रीय

Jammu And Kashmir : हादसा या आतंकी साजिश, जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुरू की जांच

डोडा हादसे की पहली वजह सामने निकलकर आई है कि बस में क्षमता से अधिक मुसाफिर सवार थे, जिसकी वजह से बस ने नियंत्रण खो दिया और 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2023, 3:31 PM IST
Doda bus accident

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई है, जिसमें 38 लोगों की मौत और 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस और बचावकर्मी पहुंचकर राहत बचाव अभियान चला रहे हैं। इस हादसे के प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं।

ये हैं प्रमुख वजहें

हादसे की पहली वजह सामने निकलकर आई है कि बस में क्षमता से अधिक मुसाफिर थे, जिसकी वजह से टर्निंग प्वाइंट पर बस ने नियंत्रण खो दिया और 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बता दें कि जम्मू कश्मीर में बड़ी बसों का परिचालन कम है, ऐसे में मिनी बसें ज्यादा चलती हैं। वहीं जम्मू पुलिस ने इस बात की भी आशंका जताई है कि यह हादसा ओवरटेकिंग के कारण भी हो सकता है। पुलिस ने इस दुर्घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इंटेलिजेंस अधिकारियों के बीच यह भी बहस का विषय हो गया है कि कहीं यह हादसा फ्रांस की तरह साजिश तो नहीं है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जम्मू पुलिस ने बताया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। सभी घायलों को जम्मू जीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बस गिरने का कारण जम्मू पुलिस ने ओवरटेकिंग माना है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है।

Updated on:
15 Nov 2023, 3:31 PM IST
Published on: