
Aviation Turbine Fuel Price Cut: केंद्र सरकार ने आज (बुधवार) को डोमेस्टिक एयरलाइंस (Domestic Airlines) को बड़ी राहत देते हुए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) यानी हवाई ईंधन की कीमत में कटौती कर दी है। सरकार ने ATF की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की कमी की है, जिसके बाद इसकी नई कीमत लगभग 110 रुपये प्रति लीटर रह गई है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब मंगलवार को ही सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क (Export Duty) में बदलाव किया था। हालांकि, घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने साफ किया है कि पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले निर्यात शुल्क का रिव्यु हर 15 दिन में किया जाता है। यह व्यवस्था 27 मार्च से लागू है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू सप्लाई को संतुलित रखा जा सके।
इन पर Road and Infrastructure Cess (RIC) शून्य रखा गया है, यानी पूरा शुल्क सिर्फ स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) के रूप में लागू होगा।
सरकार ने इस बार छूट पाने वाले देशों की सूची भी बढ़ा दी है। पहले केवल नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर राहत मिलती थी। अब इसमें मॉरीशस और मालदीव को भी शामिल कर लिया गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब साफ है कि पेट्रोल पंप पर आम उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। हालांकि, यह बदलाव मुख्य रूप से निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को ध्यान में रखकर किया गया है।
इंडिगो ने अपने इकोनॉमी क्लास ग्राहकों के लिए एक नया किराया विकल्प IndiGo Lite शुरू करने की घोषणा की है, जो उसके फिट-फॉर-पर्पस उत्पाद पोर्टफोलियो का हिस्सा है। यह एंट्री-लेवल किराया विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है जो केवल केबिन बैगेज के साथ यात्रा करते हैं। इसके तहत यात्रियों को केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा जिनका वे उपयोग करते हैं, जिससे उन्हें अपनी यात्रा लागत पर अधिक लचीलापन और नियंत्रण मिलेगा।
IndiGo Lite किराया केवल इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों जैसे कि वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से ही बुक किया जा सकेगा। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी और 15 जुलाई 2026 से यात्रा के लिए प्रभावी होगी। यह विकल्प सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नॉन-स्टॉप रूट्स पर लागू होगा तथा वन-वे, राउंड-ट्रिप और मल्टी-सिटी यात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगा। यह वयस्क और बच्चे दोनों यात्रियों पर लागू होगा।