राष्ट्रीय

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा; DU छात्र की तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, 2 की मौत

Dwarka Expressway Accident:गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर फेंसिंग लगाने वाले चार मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हादसे की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Dwarka Expressway Accident
Dwarka Expressway Accident (फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट ANI)

Dwarka Expressway Accident: गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा गुरुग्राम के सेक्टर-110 के पास श्रीराम चौक पर करीब रात 2:30 बजे हुआ। हादसे के वक्त मजदूर डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, चारों मजदूर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) के लिए काम कर रहे थे। रात के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी।

दो मजदूरों ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिजेंद्र कुमार और पप्पू के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र चला रहा था कार

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने बताया कि कार वेदांत खन्ना चला रहा था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी का सेकंड ईयर का छात्र है और सेक्टर-110 का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय वह दिल्ली से लौट रहा था। दुर्घटना में वेदांत भी घायल हुआ है और उसका उपचार चल रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस तरह हुआ। दुर्घटना की पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों के परिजन लिखित शिकायत देते हैं, उसके बाद वेदांत खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Updated on:
17 Sept 2026 10:56 am
Published on:
17 Sept 2026 10:26 am
Also Read
View All
Ravneet Singh Bittu Convoy Attack: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले पर भड़के राघव चड्ढा, बोले-‘घबराई हुई है AAP सरकार’

‘मैनें सिर्फ हत्या की’, 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक ज्यादती-मर्डर मामले में नया मोड़, 4 आरोपियों में एक का बड़ा कबूलनामा

‘मुझे कुछ हुआ तो पंजाब CM और DGP जिम्मेदार होंगे’, काफिले पर हमले का आरोप लगाकर बोले बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू

खालिस्तानी साजिश के आरोपी को बड़ी राहत, 2017 से जेल में बंद जगतार सिंह जोहल को मिली जमानत

‘2007 से 2017 तक किसने पंजाब को नशे में धकेला?’, BJP की नशा मुक्ति यात्रा पर सिसोदिया का हमला, बोले- हमने वादों से ज्यादा काम किया